नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बच्चों के गाए गीतों की बेहतरीन प्रस्तुतियां सुन हर किसी ने की सराहना।भजनों की प्रस्तुति ने समा बांधा – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

बच्चों के गाए गीतों की बेहतरीन प्रस्तुतियां सुन हर किसी ने की सराहना।भजनों की प्रस्तुति ने समा बांधा

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भजनों की प्रस्तुति ने समा बांधा
बच्चों के गाए गीतों की बेहतरीन प्रस्तुतियां सुन हर किसी ने की सराहना
देर शाम तक चला आयोजन

दमोह- शहर के एक्सीलेंस स्कूल के सामने स्थित श्रीधर्म विद्या महिला समीति दमयंती क्लब द्वारा संचालित श्रुति संगीत कला साधना केंद्र में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जहां पर श्रुति संगीत कला साधना केंद्र के बच्चों ने श्रीकृष्ण भजनों की प्रस्तुतियां देते हुए जमकर वाहवाही लूटी। समारोह के मुख्य अतिथि
भोपाल से पधारे आर्टिस्ट राज सैनी रहे। जिन्होंने प्रतिभागियों की जमकर तारीफ की एवं भविष्य में हर संभव मदद करने का वचन दिया। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक उर्दू स्कूल के प्राचार्य डॉ आलोक सोनवलकर ने गायक एवं वादक कलाकारों को आगे बढ़ाने में उनकी प्रतिभा अनुसार अभिभावकों को प्रेरित किया। संस्था की संरक्षक डॉ. ॠतु दुआ, मार्ग दर्शक डॉ नीरजा श्रीवास्तव
एवं महिला समिति की अन्य सदस्यों ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए उज्वल भविष्य की कामना की।

वरिष्ठ संगीतकार रविकांत वर्मन ने कहा कि वह संगीत की शिक्षा देने में कोई कमी नहीं छोड़ते, तराशने का कर्तव्य बखूबी निभाते हैं। यही कारण है कि जो बच्चे लगातार अभ्यास करते हैं नियमों का पालन करते हैं, वह आगे बढ़ जाते हैं और अच्छा मुकाम पाते हैं।
कार्यक्रम का सफल संचालन अपेक्षा बड़गैंया ने किया। वाद्ययंत्र संगत में सिंथेसाइजर पर अनुराग पाण्डेय
अंसल जैन, ढोलक पर दीपक नामदेव,


हर्ष राजोरिया
तबले पर आराध्य कांत वर्मन
गिटार पर अदिति सोनी,कार्तिक सोनी
वैभव सोनी रहे। इस दौरान पूर्वा ठाकुर,
पल्लवी ठाकुर, आशी चतुर्वेदी, आराध्य कांत वर्मन, प्रांजल अग्रवाल, अपेक्षा बड़गैयां,सृष्टि शुक्ला, आराधना ठाकुर,
कृष्णा पाण्डेय, धैर्य सिंह राजपूत, देवांश दुबे, लब्धि जैन,भव्य जैन, खुशी यादव सहित अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाए। इस अवसर पर ख्याति प्राप्त गज़ल गायक प्रदीप अग्रवाल रंगकर्मी राजीव अयाची, अमृता जैन, दीक्षा सेन, एड. पवन पाठक-प्रेक्षा पाठक,


डॉ. अलका सोनी, डॉ. नवीन सोनी, पूर्व विद्यार्थी ब्रजेश घारू, चित्रकार राजेश कुमार सेन, सोमचंद जैन, अरविन्द राजपूत ओम बड़गैयां सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही। अंत में पं. धर्मेंद्र दुबे ने सभी का आभार माना। लक्ष्मीकांत की रिपोर्ट

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now