दमोह के सिविल वार्ड 6 में कुत्तों के पागल होने से वार्ड वासियों में दहशत का माहौल दहशत के कारण आज वार्ड वासियों ने दमोह कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

दमोह के सिविल वार्ड 6 में कुत्तों के पागल होने से वार्ड वासियों में दहशत का माहौल दहशत के कारण आज वार्ड वासियों ने दमोह कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।
दमोह सिविल वार्ड नं 6 में कुछ दिन पहले सुनने में आया था कि एक कुत्ता पागल हो गया है जिसकी कुछ दिन बाद मौत हो गई और उसके बाद अचानक से ही गाय भी कुत्ते जैसी हरकतें करती नजर आई और लोगों को बेवजह ही मारने लगी जो गाय वार्ड वासियों की परिचित गाय थी कभी किसी को नहीं मारती थी इसी वजह से सिविल वार्ड नं 6 के लोगों का यह कहना है कि लगता है गाय कुत्ते के काटने से पागल होकर मर रही है और नगर पालिका से सभी ने गुहार लगाई है कि सिविल वार्ड नं 6 में गाय एवं कुत्तों की जांच कराई जाए और हो सके तो इन्हें एंटी रेबीज टीका लगाया जाए जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि ना हो पाए।

क्योंकि जानवरों के पागल होने के कारण वार्ड वासी घर के बाहर भी खड़े नहीं हो पा रहे और ना ही बच्चे खेल पा रहे हैं वार्ड वासियों में जानवरों के पागल होने की खबर इस तरह फैली है कि लोग अपने बच्चों को दहशत के कारण घर के बाहर नहीं निकल ने दे रहे हैं।
दो दिन में दूसरी गौऊ माता गोलोक चली गई है इसके दो दिन पहले निस्वार्थ गौ सेवा समिति से दीपक नेमा श्रवण पाठक की टीम ने गाय की अंत्योष्टि की थी लेकिन दूसरे दिन फिर एक और गाय मृत अवस्था मे मिली जिसे देख कर लगता है इसको भी कुत्तों रात में काटा है और अब कुत्ते भी पागल हो रहे वार्ड में दहशत बनी हुई है । लोगों की शिकायत पर नगरपालिका से वाहन आया था लेकिन इसके अलावा नगर पालिका द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है।

दमोह कलेक्टर से वार्ड वासियों का निवेदन है एंटी रेबीज वैक्सीन लगाएं जाएं वार्ड में जितने भी जानवर है उन सभी को नही तो स्तिथि और भयावह हो सकती है।
अगर वास्तव में कुत्ते के काटने से यह गाय पागल होकर मर रही है तो खतरा उन गौ सेवकों को भी बना हुआ है जो गौ सेवा में बीमार गाय की सेवा करते रहे और उनके गौलोक जाने के बाद जिन्होंने उन्हें अंतिम यात्रा तक पहुंचाया।सुभाष कॉलोनी में पूर्व में भी गाय 2 पागल होकर गोलोक चली गई है कुत्ते ने काटा है गाय को अब वो कुत्ते भी पागल होंगे इसी के संबंध में आज।

कलेक्टेड कार्यालय में पहुंच कर वार्डवासियों ने कलेक्टर महोदय के नाम ज्ञापन दिया कि वार्ड में गायों को टीकाकरण और उचित जांच हो साथ ही कुत्तों को पकड़ा जाए क्योंकि वार्ड में भय का माहौल है। सभी ने ज्ञापन प्रेषित किया जिनमे पंकज सेन,निखिल राजपूत, गौरव सेन, देवी रघुवंशी, निक्की सेन, सुरेश रैकवार, पप्पू चौबे, गौरव सेन, धर्मेंद्र सेन सोनू सेन, संतोष, विशाल, शंकर ,और बड़ी संख्या में लोग ज्ञापन देने पहुचे महोदय ने उचित कार्यवाही का आश्वाशन दिया
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






