दमोह सांसद द्वारा बेलाताल की फिर की गई है साफ-सफाई और दीवान जी की तलैया को कब मिलेगा सांसद का साथ।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

दमोह सांसद द्वारा बेलाताल की फिर की गई है साफ-सफाई और दीवान जी की तलैया को कब मिलेगा सांसद का साथ।
दमोह आज दमोह सांसद अपने संसदीय क्षेत्र दमोह पहुंचे और सुबह से ही अपने सभी कार्यकर्ता और सहयोगीयों के साथ बेलाताल तालाब पर पहुंचे जहां पर अपना सामूहिक श्रमदान कर तालाब की साफ सफाई की गई वैसे तो सांसद जी का यह कार्य कई वर्षों से निरंतर जारी है

दमोह सांसद द्वारा बेलाताल की निरंतर साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाता रहा है लेकिन शहर में एक दीवान जी की तलैया भी है जो सांसद से अपेक्षाएं रखती है कि हमारा भी जीवन उद्धार हो और हमारे अंदर आने वाली गंदगी को रोका जाए और मैं भी बेलाताल की तरह हर माह हर साल साफ होती रहूं ताकि मैं भी स्वच्छ और सुंदर दिखाई देती रहूं अब देखना होगा कि दीवान जी की तलैया को सांसद का श्रम कब तक प्राप्त होता है और दीवान जी की तलैया का निर्मल जल हो सके और दीवान जी की तलैया की सुंदरता भी देखने लायक बन सके आपको बता दें कि दीवान जी की तलैया का दमोह जिले में पुरातत्व मान्यताओं के अलावा यहां पर एक घाट पर जहां ताजिए ठंडे किए जाते हैं तो दूसरे घाट पर नवरात्रि में जवारे विसर्जन किए जाते हैं इस तलैया को कौमी एकता का प्रतीक भी माना जाए तो कम नहीं होगा ऐसी कौमी एकता वाली तलैया की साफ-सफाई अगर जल्द हो जाए तो दमोह सांसद जी की लोकप्रियता में चार चांद और लग जाएंगे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






