एंबुलेंस माफियाओं की वजह से एक व्यक्ति की गई जान जिला अस्पताल में नहीं मिली 108।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

एंबुलेंस माफियाओं की वजह से एक व्यक्ति की गई जान जिला अस्पताल में नहीं मिली 108।
दमोह जिले में इन दिनों एंबुलेंस माफियाओं का राज चल रहा है जिला अस्पताल में जहां मरीजों को 108 की व्यवस्था सरकार द्वारा कराई गई है वह 108 अधिकांश मरीजों को मुहैया ही नहीं हो पा रही है और वहीं दूसरी ओर प्राइवेट एंबुलेंस वाले अस्पताल के अंदर और बाहर चारों ओर अपनी एंबुलेंस खड़ी कर अपने ड्राइवर कंडक्टर से दलाली करवाते हैं और मरीज के परिजनों को गुमराह कर एंबुलेंस में बिठा लेते हैं और रास्ते में मरीज के परिजन को जबलपुर नाका नर्मदा पेट्रोल पंप पर ले जाकर गाड़ी खड़ी करवाते हैं और डीजल के बहाने सारे पैसे ले लिए जाते हैं।

और ऑक्सीजन रास्ते में खत्म हो जाती है तो मरीज मर भी जाता है ऐसा ही आज एक मामला सामने आया सुबह 5:00 बजे सर्प काटने से तिंदुआसेणारो गांव से एक मरीज दमोह जिला अस्पताल आया जहां से उसे जबलपुर रेफर किया गया और 108 ना मिलने के कारण उसने प्राइवेट एंबुलेंस वाले के झांसे में आकर और मरीज की सीरियसता को देखते हुए जल्दी से एंबुलेंस वाले से पूछा भी कि ऑक्सीजन वगैरह है।

एंबुलेंस वाले ने कहा ऑक्सीजन वगैरह सब है।उसके बाद नर्मदा पेट्रोल पंप पर मरीज के परिजनों से सारी रकम ले ली गई और हथिनी के समीप ऑक्सीजन खत्म हो गई जिस वजह से मरीज जबलपुर तक नहीं पहुंच पाया और रास्ते में ही दम तोड़ दिया जिसे उनके परिजन वापस लाएं और एंबुलेंस वाले पर लापरवाही का और बच्चे के मर जाने का भी इल्जाम एंबुलेंस वाले पर लगाया गया। दमोह जिले में एंबुलेंस माफियाओं का राज चल रहा है और कई बार कोरोना काल के समय यह भी शिकायतें सामने आई है कि एंबुलेंस वालों ने कोरोना काल में मरीजों को परेशान करते हुए 25 से ₹30000 तक वसूले जिसकी शिकायत की गई लेकिन आज तक पुलिस ने इन एंबुलेंस वालों पर कोई कार्यवाही नहीं की ।

और एंबुलेंस माफियाओ द्वारा लोगों को कई बार वर्गलाकर प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती करवा कर अस्पताल से मोटा कमीशन लेने के मामले भी सुनने में आए हैं।

यहां तक की आज सीएमएचओ ममता तिंमोरी से जब इस घटना के संबंध में बात की तो उन्होंने कहा कि प्राइवेट एंबुलेंस वालों की शिकायत में एसपी से कर चुकी हूं और एंबुलेंस माफियाओं से मैंने बुराई ली है जिससे मुझे जान का खतरा भी है लेकिन यह सभी बातें कैमरे पर बोलने से इनकार किया हमारे संवाददाता ने आज जब सीएमएचओ मैडम से पूछा तो उन्होंने भी माना कि दमोह में प्राइवेट एंबुलेंस माफिया सक्रिय हैं जिससे सीएमएचओ मैडम भी डरती दिखाई दी
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






