बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं छोटी महत्वपूर्ण खबरें जिन से होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरें देखने के लिए देखते रहे डेंजर भारत
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

बस ट्रेक्टर ट्राली भिड़ंत मामले में कलेक्टर ने संबंधितों पर दिए सख्त कार्यवाही के निर्देश.. ट्रेक्टर ट्राली में सवारिया मिलने पर होगी तत्काल कार्यवाही.. विद्यार्थी परिषद ने कलेक्टर के नाम सोपा ज्ञापन.. युवा मोर्चा ने हरा भरा मप्र अभियान तहत लगाए पौधे।
भारत में 67 हजार से ज्यादा मवेशियों की मौत, केंद्र सरकार की बैठक।
ज्ञानवापी के बाद अब Mathura के श्रीकृष्ण जन्मभूमी मामले और Delhi के कुतुब मिनार केस पर टिकी निगाहें।
आतंकियों के साथ गैंगस्टरों के गठजोड़ को खत्म करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उठाया बड़ा कदम।
बरेली में 500 रूपए की शर्त लगाकर युवक ने रेलवे के अधिकारी के गाल पर जड़ा थप्पड़, मची खलबली।

दमोह शहर अंतर्गत आने वाले कलेक्ट्रेट, जबलपुर नाका, सांसद निवास, तहसील ग्राउंड, कलेक्टर बंगला , एसपी बंगला, कोतवाली आदि क्षेत्रों में पोस्ट मानसून मेंटेनेंस के चलते सप्लाई कल 14 सितम्बर की प्रातः 6 से दोपहर 12 बजे तक रहेगी बंद।
सप्लाई बंद की अवधि घटाई एवम् बढ़ाई जा सकती है उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए कार्यपालन यंत्री विद्युत वितरण कंपनी ने खेद व्यक्त किया है।
संसदीय समिति ने कहा- कोरोना की दूसरी लहर में आक्सीजन की कमी से हुई मौतों का आडिट करे सरकार।
सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ताओं के वकील की दलीलें, कहा- अदालतें कुरान की व्याख्या नहीं कर सकतीं।
पीछे हट रही रूसी फौज; 20 ठिकाने यूक्रेनी सेना के कब्जे में आए, खार्कीव, पोल्टावा और सुमी से हजारों सैनिकों का पलायन।
PM Modi Gifts Auction* PM Modi को मिले 1200 तोहफे होंगे नीलाम।
एसबीआई का अनुमान, ब्याज दर में 35 से 50 आधार अंकों की बढ़ोतरी कर सकता है आरबीआई।
शामली में पानीपत- खटीमा हाईवे पर भाकियू कार्यकर्ताओं का चक्का जाम, राकेश टिकैत भी पहुंचे।

दमोह के तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर में माता रुक्मणी की मूर्ति आज से 20 साल पहले चोरी हो चुकी थी जो कि अब दमोह जिले के पुरातत्व संग्रहालय में रखी हुई है जिसे वापस स्थापित करने के लिए भगवती मानव कल्याण संगठन के लोगों ने दमोह कलेक्टर को दिया ज्ञापन 15 दिन के अंदर अगर मूर्ति स्थापन का कार्य नहीं किया जाता तो भगवती मानव कल्याण संगठन के लोग करेंगे उग्र आंदोलन।

गोवा के सीएम सावंत बोले, कांग्रेस को देश बांटने की है आदत; BJP और RSS ने हमेशा ही ‘भारत जोड़ने’ की बात की।
Assam* उग्रवादी संगठनों में शामिल हुए 1500 युवा, सीएम ने बताया- 6 साल में 8 हजार कार्यकर्ताओं ने किया सरेंडर।
कर्नाटक में हिंदी दिवस को लेकर कुमारस्वामी ने सीएम को लिखा पत्र, लगाया गंभीर आरोप।
कोरोना महामारी के गंभीर मामलों में आयुर्वेद है कारगर, IIT Delhi में हुआ अध्ययन।
भारतीय मूल के व्यक्ति ने चुराई सॉफ्ट ड्रिंक की 3 कैन, सिंगापुर अदालत ने सुनाई छह सप्ताह की जेल की सजा।
चीन में मुइफा तूफान की आहट, सरकार ने उठाए एतिहाती कदम, शंघाई बंदरगाह पर संचालन हुआ ठप।
सरकार ने बेंगलुरु में अतिक्रमण विरोधी अभियान की दी मंजूरी, BBMP ने अवैध ढांचों को गिराना रखा जारी।
यूक्रेन जंग में रूस को विजय दिलाने मे क्या नाकाम रहा रूसी S-400, भारी पड़ी अमेरिका की HARM मिसाइल।
अमित शाह बोले, भूपेंद्र पटेल की अगुवाई में ही BJP लड़ेगी चुनाव, दो तिहाई बहुमत से फिर बनाएंगे सरकार।
FATF* रिपोर्ट में किया गया दावा- मनी लान्ड्रिंग व आतंकी फंडिंग से जुड़े 11 में से 10 लक्ष्यों में पाकिस्तान ने किया घटिया प्रदर्शन।

*भारी मात्रा में पकड़ी गई अवैध शराब* दमोह. जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बालाकोट गांव में दमोह देहात, चौकी जबलपुर नाका और चौकी सागर नाका पुलिस ने करीब 22 पेटी/198 लीटर/1100 पाऊआ अवैध रूप से वाहनों के माध्यम से ढोई जा रही थी, जहां पुलिस को सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार, एएसपी शिवकुमार सिंह, सीएसपी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी दमोह देहात सब इंस्पेक्टर अमित मिश्रा, चौकी प्रभारी सागर नाका गरिमा मिश्रा, चौकी प्रभारी जबलपुर नाका रामअवतार पांडे, और भी पुलिस स्टाफ के सहयोग से भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी गई,आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए. अवैध शराब की कीमत हजारों रुपए बताई जा रही है, पुलिस ने एक वाहन भी जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की.
जरूरी दवाओं की लिस्ट से हटे 26 नाम, एसिडिटी के लिए ली जाने वाली रेनटेक, एसिलाक व जिनटैक हैं प्रमुख नाम।
तल्खी के बीच अखिलेश यादव का बड़ा कदम, विधानसभा में शिवपाल सिंह यादव के लिए मांगी आगे की सीट।
Ghaziabad Doctor Threat* ‘सिर तन से जुदा’ करने की Ghaziabad के Doctor को मिली धमकी।
शिंदे गुट के बैनर-पोस्टर पर दिखने लगा ‘धनुष-बाण’ का निशान, उद्धव गुट ने दायर की याचिकाएं।
प्रियंका गांधी के अभियान को UP में झटका, सिर्फ एक जिले से ही गुजरेगी भारत जोड़ो यात्रा।

अब कैंसर से नहीं जाएगी लोगों की जान, एनेस्थीसिया को लेकर की गई स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा।
किसी भी चिकित्सा प्रक्रिया से पहले रोगियों को दी जाने वाली हंबल एनेस्थीसिया (Humble Anesthesia) में उल्लेखनीय कैंसर-इलाज करने वाले गुण पाए गए हैं, जिससे घातक बीमारी की रिकवरी रेट में 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो इसे 81 प्रतिशत से 86 प्रतिशत तक ले गई है। इस खोज की घोषणा सोमवार को टाटा मेमोरियल अस्पताल (Tata Memorial Hospital) के डॉक्टरों ने की, जिन्होंने यह क्लीनिकल रिसर्च किया है, जो दुनिया भर के डॉक्टरों को ऐसी गंभीर बीमारियों के इलाज में मदद करने वाला है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






