बदमाश को पकड़ने गई पुलिस की गाड़ी का हुआ डीजल खत्म बदमाश की हुई बल्ले बल्ले।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

बदमाश को पकड़ने गई पुलिस की गाड़ी का हुआ डीजल खत्म बदमाश की हुई बल्ले बल्ले।
दमोह जिले के बांदकपुर चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम खमखेरा में एक अजीब मामला सामने आया जहां ग्राम वासी एक व्यक्ति से बहुत परेशान हैं आये दिन चोरी मारा पीटी और शराब खोरी के लिए पूरे गांव को परेशान करता है जब गांव वाले उसकी शिकायत लिखाने पुलिस में जाते हैं तो उस व्यक्ति पर पुलिस कोई कार्यवाही भी नहीं करती और कहती है उसकी तलाश जारी है आय दिन वह लोगों को प्रताड़ित करता है उस पर कई एफ आई आर दर्ज हैं


लेकिन पुलिस अभी तक उस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी इससे पूरे गांव के लोग दहशत में रहते हैं और गांव वालों का यह भी कहना है कल के दिन कोई भी घटना होती है तो उसके लिए पुलिस प्रशासन जिम्मेदार रहेगा क्योंकि अभी तक कंटो आदिवासी पर कई f.i.r. कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है इस बारे में एसआई बांदकपुर चौकी प्रभारी बलवंत हजारी कैमरे के सामने बचते नजर आए।

पुलिस कर्मियों द्वारा जो वाहन लाया गया उसमें डीजल ना होने के कारण वही बंद पड़ा रहा। और पुलिस प्रशासन इतनी गरीबी में चल रही है यह भी नजर आया वाहन पहुंचा तो लेकिन वापस आने के लिए गांव वालों की ही मदद से उन्हीं के द्वारा अपने ट्रैक्टर का डीजल निकालकर पुलिस की गाड़ी में डाला गया। और ग्राम वासियों द्वारा उल्टी मदद पुलिस प्रशासन की करनी पड़ी। और कंटो आदिवासी ने कल फिर एक नई घटना को अंजाम दिया राशन दुकान के ताले तोड़कर उसमें रखी अनाज की बोरियां चोरी कर कर ले गया।

इसकी शिकायत कल रात्रि 11:00 बजे धर्मेंद्र चौबे एडवोकेट द्वारा हंड्रेड डायल पर शिकायत की गई। लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। और पुलिस द्वारा कहा गया कि कार्यवाही होगी। जब सुबह हुई तो ग्राम वासियों द्वारा एफ आई आर करने गए। लेकिन पुलिस द्वारा कोई एफ आई आर दर्ज नहीं की गई और यह कहा गया कि वह आरोपी धारा 327 में पहले से फरार है।

और पुलिस द्वारा कहा गया कि हमारे चौकी में स्टाफ की कमी होने के कारण अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया।
बांदकपुर चौकी प्रभारी द्वारा भले ही पुलिस की कमी का हवाला देकर बदमाश को ना पकड़ने की
बात कही जा रही हो लेकिन शायद यह पुलिस स्टाफ की कमी से ज्यादा पेट्रोल और डीजल की कमी से जूझते दिखाई दे रहे हैं या पेट्रोल और डीजल की बचत करना चाहते हैं
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






