नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महाकाल लोक शिवार्पण को जिले भर में उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

महाकाल लोक शिवार्पण को जिले भर में उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह/भारतीय जनता पार्टी द्वारा 11 अक्टूबर को उज्जैन में आयोजित बाबा महाकाल लोक शिवार्पण के कार्यक्रम को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए संपूर्ण जिले के सभी 22 मंडल एवं समस्त ग्राम केंद्रों पर तैयारियां की जा रही है।

जिले के कार्यक्रम प्रभारी अमित बजाज ने जानकारी देते हुए बताया भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रीतम लोधी के नेतृत्व में कार्यकर्ता संपूर्ण जिले में समस्त मंडल एवं ग्राम केंद्रों पर 10 अक्टूबर को प्रातः6:00 बजे से 8:00 बजे तक प्रभात फेरी के माध्यम से जन जागरण करेंगे एवं 10 अक्टूबर को सायं 7:00 बजे से समस्त कार्यकर्ता अपने घरों में एक दीप बाबा महाकाल के नाम से जलाकर के अपने घरों में बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करेंगे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया 11 अक्टूबर को प्रातः 9:00 बजे से 11:30 बजे तक जिले भर के प्रमुख मंदिर एवं शिवालयों में पूजन अभिषेक का कार्यक्रम होगा एवं 11 अक्टूबर को शाम 4:30 बजे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से समस्त कार्यकर्ता एवं जनता जनार्दन के साथ देखेंगे ।

उन्होंने जिले की धर्म प्रेमी जनता से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की हैं |कार्यक्रम प्रभारी ने बताया कि सोमबार को प्रातः 6 बजे प्रभात फेरी कार्यक्रम राधा रमण मंदिर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी जिसमें दीनदयाल मंडल एवं दमयंती मंडल के पदाधिकारी युवा मोर्चा महिला मोर्चा एवं समस्त मोर्चा प्रकोष्ठो के जिला एवं नगर पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी |

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now