पुलिस अधीक्षक कार्यालय पार्क के उद्घाटन के दौरान पत्रकार का सम्मान।मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के दौरान नगर पालिका cmo का फोटो अलग ही कहानी बयां करती।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पार्क के उद्घाटन के दौरान पत्रकार का सम्मान।मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के दौरान नगर पालिका cmo का फोटो अलग ही कहानी बयां करती।
आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय दमोह परिसर में वने पार्क का शुभारंभ करने पहुचे पुलिस महानिरीक्षक सागर ने रिविन काटकर जव पार्क का शुभारंभ किया उसके वाद पार्क के विकास में भूमिका निभाने वाले और पुलिस विभाग की खवरे पल पल देने वाले वरिष्ठ अधिमान्य पत्रकार विनय असाटी का स्वागत सम्मान किया गया। पुलिस डिपार्टमेंट में भीतर तक अपनी पकड़ रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार विनय असाटी जिन्हें हम बिना तमगे के पुलिस मैन भी कह सकते हैं पुलिस में इनकी इतनी गहरी पैठ है कि सातों ब्लॉक के थाना प्रभारियों और सिपाहियों के नाम और बैच नंबर सहित इन्हें कंठस्थ याद हैं यही वजह है कि वह पुलिस के खास प्रोग्रामों में ही देखे जाते हैं।

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के दौरान नगर पालिका cmo का फोटो अलग ही कहानी बयां करती।

मध्य प्रदेश सरकार की मंशा अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा सभी हितग्राहियों को हो रही कई समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें नगर पालिका एवं जिला प्रशासन द्वारा कई जगह पर मुख्यमंत्री जन कल्याण सेवा शिविर लगाए जा रहे हैं जिसमें आज नगर पालिका द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर लगाया गया सिविल वार्ड 2 में जहां पर जनता की समस्याओं को सुनने के लिए नगरपालिका के सीएमओ खुद बैठे नजर आए लेकिन उनकी एक तस्वीर कैमरे में कैद हो गई जो जन सेवा शिविर में वह किसी से वीडियो कॉलिंग करते नजर आए ऐसे जन सेवा शिविर में भला जनता का कितना लाभ हो रहा है यह तो नगर पालिका सीएमओ ही बता सकते हैं मैं तो आपको जन सेवा शिविर की वह तस्वीर ही दिखा सकता हूं।

ऐसे अधिकारियों से अगर कुछ आप कहेंगे तो सरकारी काम में बाधा माना जाएगा लेकिन सरकारी काम छोड़ फोन से खेल रहे अधिकारियों को क्या कहा जाए और यह किस धारा के अंतर्गत आता है यह तो सरकार ही जाने की सरकारी काम छोड़ फोन से खेलने वाले अधिकारी पर सरकारी काम में बाधा का केस तो नहीं बन सकता परंतु जो भी केस बनता हो वह जरूर लगना चाहिए।

शिविर सिविल वार्ड २एवं ३ के लिए आयोजित किया गया शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाए गये, स्वच्छता के आवेदनों का स्टाप पर ही निराकरण करवाया गया और पीएम स्वनिधि योजना के दो हितग्राहियों देवी प्रसाद साहू एवं साविर खान को पथविक्रेता की हैसियत से कुल ४००००/- का ऋण वितरण कराया गया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






