दमोह रेलवे की लापरवाही की वजह से हो सकता है बड़ा हादसा। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

दमोह रेलवे की लापरवाही की वजह से हो सकता है बड़ा हादसा।
दमोह रेलवे स्टेशन से महज एक से मात्र डेढ़ किलोमीटर ही रेलवे फाटक है जिसे दमोह के लोग धर्मपुरा फाटक के नाम से जानते हैं आपको बता दें कि धर्मपुरा रेलवे फाटक पर जब दमोह के जागरूक नागरिक रात में निकल रहे थे तो उन्होंने देखा कि ट्रेन आ रही है और रेलवे फाटक बंद था लेकिन वह लॉक नहीं था।

रेलवे की इस लापरवाही की वजह से कोई भी असामाजिक तत्व अगर जल्दबाजी में जाने के लिए इसे उठा दे तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
रेलवे फाटक पर अक्सर यह देखा जाता रहा है कि रेलवे फाटक लगते लगते लोग रेलवे लाइन क्रॉस करते नजर आते हैं और फाटक के नीचे से भी निकलते हुए लोग दिखाई देते हैं यह बातें सभी को ज्ञात है लेकिन फाटक ऑपरेटर को ज्ञात नहीं है कि अगर लॉक नहीं लगा हो तो लोग इसे उठाकर भी निकलने का प्रयास कर सकते हैं जिससे रेल में बैठे हजारों की संख्या में यात्रियों को अपने जान माल का नुकसान हो सकता है ।

जब जागरूक नागरिक द्वारा ऑपरेटर से पूछा गया कि लॉक क्यों नहीं लगा तो बड़े गर्व से बताते हुए बोला लॉक खराब हो गया है। इस फाटक से निकलने वाले रोजाना के लोगों का कहना है कि यह लॉक पिछले कई दिनों से खराब है यही वजह है कि आज हम लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है ताकि शासन प्रशासन की आंखें खुले और रेलवे के उच्च अधिकारियों तक यह बात पहुंचे ताकि जनहानि को रोका जा सके
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






