दमोह के सागर नाका के समीप स्थित देवरान गांव में 3 लोगों की गोली मारकर की गई हत्या गांव मैं खौफ का माहौल।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

दमोह के सागर नाका के समीप स्थित देवरान गांव में 3 लोगों की गोली मारकर की गई हत्या गांव मैं खौफ का माहौल।
दमोह देहात थाना के अंतर्गत सनसनीखेज दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर तीन लोगों की हत्या कर दी गई है बताया जाता है कि माता पिता और पुत्र की देर रात गोली मारकर हत्या की गई है जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी हैं काफी बड़ी संख्या पर लोग मौके पर पहुंच गए हैं दमोह देहात थाना के अंतर्गत देवरान का यह पूरा मामला है जहां पर गोली चली है तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया जिसमें राजप्यारी उम्र 58 पति घमंडी उम्र 60 एवं घमंडी के पुत्र मानक लाल अहिरवार उम्र 30 की हत्या कर दी गई है जबकि एक युवक घायल बताया जा रहा है

जो कि मानक का भाई है वह गंभीर रूप से घायल है उसको भी गोली लगी है जिला अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है लगातार तनाव मौके पर देखा जा रहा है कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी एवं दमोह देहात थाना टीआई अमित मिश्रा मौके पर हैं हमने पहले ही बताया था की दमोह जिले में अपराधों का ग्राफ दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है दमोह जिले में आए दिन चाकूबाजी की घटनाएं वैसे ही हो रही है अपराधी शासन प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए नजर आ रहे हैं ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा अपराधियों पर अंकुश लगाने जेसीबी से घर तोड़कर कार्यवाही की जा रही है लेकिन दमोह जिले में अपराधियों को प्रशासन का तनक भी खौफ नजर नहीं आ रहा है अब देखने लायक बात यह होगी कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपराधियों पर जो कार्यवाही की जा रही है वह कहां तक दमोह जिले में सफल हो पा रही है
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






