नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह के सागर नाका पर स्थित सरदार सेतु पिछले कई महीनों से डूबा है अंधेरे में। छात्र क्रांति दल द्वारा धरना प्रदर्शन कर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती पर चाहते हैं ब्रिज को जगमगाना। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह के सागर नाका पर स्थित सरदार सेतु पिछले कई महीनों से डूबा है अंधेरे में। छात्र क्रांति दल द्वारा धरना प्रदर्शन कर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती पर चाहते हैं ब्रिज को जगमगाना।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह के सागर नाका पर स्थित सरदार सेतु पिछले कई महीनों से डूबा है अंधेरे में। छात्र क्रांति दल द्वारा धरना प्रदर्शन कर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती पर चाहते हैं ब्रिज को जगमगाना।

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती पर दमोह के सागर नाका पर बना सरदार वल्लभ भाई पटेल सेतु के समीप सरदार वल्लभ भाई पटेल की भव्य मूर्ति का लोकार्पण किया जाना था जो कि अब गत दिवस तक के लिए टाल दिया गया है तो अब क्षेत्र के लोगों की मांग है कि सरदार सेतु पर लगी लाइटें जो रात में लोगों को अंधेरे से बचाती हैं तो वही सरदार सेतु की सुंदरता भी बयां करती हैं जिसे जलाने की मांग को लेकर आज छात्र क्रांति दल द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया और अपनी मांगो में कहा।

दमोह के सागर नाका पर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटैल ओवरब्रिज की विद्युत व्यवस्था विगत 2 वर्षों से बंद है जिस कारण प्रतिदिन गंभीर दुर्घटनायें घटित हो रही हैं और अंधेरे के कारण यहाँ पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा प्रतिदिन लगा रहता है जिस कारण राहगीर एवं आसपास के लोगों में भय व्याप्त है । संगठन द्वारा पूर्व में अनेक बार इस महत्वपूर्ण विषय से अवगत कराया गया है परंतु आज दिनाँक हमारी इस मांग को नजरअंदाज करते हुये संगठन की उपेक्षा निरंतर की जा रही है जिससे संगठन में अत्यंत रोष व्याप्त है ।


ज्ञात हो कि ओवरब्रिज पर निजी सीमेंट फैक्ट्री के विज्ञापन सभी विद्युत पोलों पर लगे हुये हैं परंतु इस बात से हर कोई अनभिज्ञ है कि इसका किराया कितना है। और किस विभाग को मिलता है ? जो कि विचारणीय है ।

अतः श्रीमानजी से आग्रह है कि शीघ्रातिशीघ्र ओवरब्रिज की विद्युत व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कराने हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित करने की कृपा करें एवं इस बात को सार्वजनिक करें कि निजी सीमेंट फैक्ट्री के विज्ञापन के एवज में कितनी धनराशि किस विभाग को दी जा रही है । समय – सीमा में यदि इस मांग का निराकरण नहीं होता है तो भविष्य ” में अनिश्चितकालीन धरना करने हेतु संगठन स्वतंत्र होगा जिसकी संपूर्ण जबाबदारी शासन – प्रशासन की होगी ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now