सुनवाई ना होने पर आदिवासी पीड़ित महिला और समिति अध्यक्ष पहुंचे एसपी ऑफिस पुलिस पर लगाए पक्षपात और कार्रवाई न करने के आरोप
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

दमोह – दमोह जिले की बटियागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम गूंगरा कलां के मछुआ सहकारी समिति के अध्यक्ष और तालाब की रखवाली करने वाली महिला शारदा आदिवासी ने एक शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक दमोह के नाम सौंपा जिसमें उन्होंने गांव के दबंगों पर छेड़छाड़ मारपीट और जान से मारने की धमकी आरोप लगाते हुए बटियागढ़ थाना पुलिस पर उक्त मामले में कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं।

शारदा आदिवासी ने बताया कि वह गूंगरा कलां में तालाब के पास अपने पति के साथ रहती है मछली पालन का कार्य करती है सुरक्षा के लिए वह तालाब के पास ही झोपड़ी बनाकर रहती है जिसका ठेका मुन्ना रैकवार लिए हुए हैं महिला ने बताया कि 7 नवंबर की रात 8:00 बजे दबंग गणपत पिता नन्हे भाई लोधी, विमलेश पिता कमल सिंह लोधी, चंद्रभान पिता तेजी सिंह लोधी, मोहन पिता दशरथ सिंह लोधी, मोहन पिता अनरथ सिंह लोधी तालाब के किनारे बनी झोपड़ी में जबरन भीतर घुस आए और कहने लगे मछली चाहिए मना करने पर वह जबरन मछली लेने अड़ गये और इज्जत बिगाड़ने की धमकी देने लगे साथ ही उन्होंने छेड़खानी भी की और मारपीट भी की गांव में रहने नहीं देंगे इस प्रकार की बातें कर भद्दी भद्दी गालियां दी
महिला ने बताया कि वह 8 नवंबर को के केरबना चौकी गई जहां पर उसे बटियागढ़ थाने जाने को कहा गया परंतु बटियागढ़ थाने में भी रिपोर्ट नहीं लिखी गई और दूसरे दिन आने कह दिया गया 9 नवंबर को फिर थाने जाने पर पूरा दिन बैठा कर रखा फिर भी रिपोर्ट नहीं लिखी गई।
मछुआ सहकारी समिति मर्यादा गूंगरा कलां अध्यक्ष ने भी उक्त मामले में एक शिकायती पत्र साथ में सौंपा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






