दमोह जिले के बहुचर्चित अजय लाल फैमिली के 10 लोगों पर गिरी गाज हुई fir।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

दमोह जिले के बहुचर्चित ईसाई मिशनरी के संचालक अजय लाल पर इन दिनों शासन-प्रशासन की वक्र दृष्टि चल रही है साथ ही ईश्वर की कृपा भी इन पर अब नहीं है यही वजह है कि इन पर आए दिन मुसीबतों के पहाड़ टूटने लगे हैं 2 दिन पहले ही अजय लाल फैमिली के एक सदस्य द्वारा बनवाई जा रही पानी की टंकी की छत अचानक से गिर गई जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई जिस पर अस्पताल चौराहे से लेकर थाने तक और कलेक्ट्रेट तक जमकर हंगामा हुआ लेकिन मृतक के परिजनों को कोई भी आर्थिक मदद नहीं मिल सकी।

कल देर शाम आऐ राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो द्वारा औचक निरीक्षण किया गया जिसमें ईसाई मिशनरी के कई संस्थानों पर उन्होंने छापा मारा जहां पर कई जगह पर ताले लगाकर ईसाई मिशनरी के संचालक भाग खड़े हुए तो राष्ट्रीय बाल आयोग के अधिकारियों ने पुलिस की मदद से हर उस जगह की जांच की गई जहां पर उन्हें शिकायतें प्राप्त हो रही थी राष्ट्रीय बाल आयोग ने दमोह के ईसाई मिशनरी में चलने वाले बाल आश्रम में ढेरों अनियमितताएं देखी जिस पर उनके द्वारा देर रात जबलपुर नाका चौकी पहुंचे उसके बाद देहात थाना हटा नाका पहुंचकर ईसाई मिशनरी संचालक अजय लाल के परिवार के 10 लोगों पर एफ आई आर दर्ज कराई गई।

राष्ट्रीय बाल आयोग द्वारा यह छापामारी औचक निरीक्षण करके मारी जानी थी लेकिन महिला बाल विकास के अधिकारियों पर भी उन्होंने जानकारी लीक कर देने की बात कही और बाल आयोग ने उन्हें मुखबिरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा और उनका मोबाइल भी पुलिस को जब्त करवाया और उन पर भी कार्यवाही की बात कही।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






