नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , क्या आप पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भक्त हैं और आप चाहते हैं पंडित जी का विशेष आशीर्वाद तो खबर आपके लिए है। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

क्या आप पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भक्त हैं और आप चाहते हैं पंडित जी का विशेष आशीर्वाद तो खबर आपके लिए है।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

क्या आप पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भक्त हैं और आप चाहते हैं पंडित जी का विशेष आशीर्वाद तो खबर आपके लिए है।

बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं छोटी महत्वपूर्ण खबरें जिन से होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरें देखने के लिए देखते रहे डेंजर भारत।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मां का स्वर्गवास हो जाने पर डेंजर भारत वेब न्यूज़ चैनल के सभी दर्शकों की ओर से माता जी के श्री चरणों मैं शत-शत नमन ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान  दे।

 

आपको बता दें कि दमोह में पिछले 4 दिनों से चल रही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की राम कथा में जहां लाखों की संख्या में लोग धर्म लाभ लेने स्थानीय होमगार्ड ग्राउंड पहुंच रहे हैं। तो वहीं रामकथा के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा कृष्णा हाइट में रात्रि में अलग से दिव्य दरबार सजाया जा रहा है जहां पर वीआईपी लोगों के लिए अलग से दिव्य दरबार लगाया जा रहा है जहां पर रोजाना 2000 से अधिक लोग अपनी समस्याएं और अपने प्रश्न लेकर जाते हैं और जिनका समाधान होता है।

यह कौन वीआईपी लोग हैं जिन्हें पंडित जी रात में अपने ठहरे हुए निवास पर दिव्य दरबार लगाकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और उन्हें आसानी से दर्शन उपलब्ध हो रहे हैं। एक ओर गरीब जनता जो एकमात्र दर्शन के लिए इतनी कड़ाके की ठंड में जिन्हें खाने-पीने तक की दिक्कत हो रही है और ठहरने की भी परेशानी बनी हुई है कोई रैन बसेरों में सो रहा है तो कोई टेंट में सो रहा है कई लोग तो अपनी अर्जी लगाने के चक्कर में रामकथा के पंडाल में ही सो रहे हैं। उसके बावजूद भी उन्हें आसानी से दर्शन भी प्राप्त नहीं हो पा रहे हैं ।

मात्र एक दर्शन के लिए लाखों की संख्या में लोग टकटकी लगाए बैठे हैं और उनकी गाड़ी के पीछे भी दौड़ रहे हैं अपनी जान जोखिम में डालते हुए लेकिन वीआईपी दरबार लगाने से क्या उन गरीब लोगों को यह एक तमाचा नहीं है कि तुम गरीब हो तुम्हें ऐसे ही दर्शन होंगे वीआईपी बनो पैसा कमाओ फिर तुम्हारे लिए अलग से दिव्य दरबार सजेगा और तुम्हारी समस्याएं अलग से कृष्णा हाइट निवास पर अलग से लगे दिव्य दरबार में सुनी जाएगी। बताया जा रहा है कि इस दिव्य दरबार में दमोह की जनता से अनुदान भी लिया गया क्योंकि कोई भी इतना बड़ा भव्य कार्यक्रम अकेले नहीं कर सकता सभी के सहयोग से होता है तो फिर सवाल यह है कि जब सभी के सहयोग से इतना बड़ा दरबार लगा है तो उसमें वीआईपी के लिए अलग से व्यवस्था क्यों?

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now