नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वृंदावन वासी श्री श्री 108 किशोर दास जी महाराज की भक्तमाल कथा 4 एवं 5 जनवरी को होगी,5 को चित्र-विचित्र की होगी संध्या – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

वृंदावन वासी श्री श्री 108 किशोर दास जी महाराज की भक्तमाल कथा 4 एवं 5 जनवरी को होगी,5 को चित्र-विचित्र की होगी संध्या

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

वृंदावन वासी श्री श्री 108 किशोर दास जी महाराज की भक्तमाल कथा 4 एवं 5 जनवरी को होगी,5 को चित्र-विचित्र की होगी संध्या।

बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं छोटी महत्वपूर्ण खबरें जिन से होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरें देखने के लिए देखते रहे डेंजर भारत।

दमोह. स्थानीय तहसील मैदान में 4 जनवरी एवं 5 जनवरी को वृंदावन वासी गोरेलाल निकुंज आश्रम के परम पूज्य श्री श्री 108 महंत श्री स्वामी किशोर दास देव जू महाराज के मुखारविंद से भक्तमाल कथा आयोजित होने जा रही है. जिसके संबंध में दूसरी बैठक का आयोजन कथा स्थल तहसील ग्राऊंड पर सोमवार शाम को किया गया.असाटी परिवार के कथा आयोजक सौरभ असाटी एवं संदेश असाटी ने सभी दमोह वासियों से इस भक्तमाल कथा एवं चित्र-विचित्र की संध्या में सम्मिलित होकर धर्म लाभ अर्जित करने के लिए आमंत्रित किया है. बैठक में विशेष रूप से मौजूद पंडित सतीश तिवारी ने बताया कि भक्तमाल कथा एवं भजन संध्या के संबंध में दमोह के गणमान्य नागरिक के साथ दूसरी बैठक का आयोजन आज किया गया है. 4 जनवरी एवं 5 जनवरी को परम पूज्य महाराज जी की भक्तमाल कथा होने जा रही है. जिसकी विभिन्न तैयारियों का जायजा लेने के लिए इस बैठक का आयोजन किया गया एवं सभी को उनकी जिम्मेदारियों सौंपी गई. परम पूज्य श्री श्री 108 महंत श्री स्वामी किशोर दास देव-जू महाराज 3 जनवरी को बूंदाबहु मंदिर में पधारेंगे. जहां से गाजे-बाजे के साथ भव्य अगवानी करते हुए उन्हें उनके विश्राम स्थल टंडन बगीचा असाटी परिवार के यहां ले जाया जाएगा. भक्तमाल कथा के साथ 4 तारीख को जबलपुर की आर्केस्ट्रा टीम के द्वारा भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा. साथ ही साथ 5 जनवरी को रसिक संत बाबा चित्र जी महाराज एवं विचित्र जी महाराज की भजन संध्या का आयोजन होगा. बडी देवी मंदिर पुजारी पंडित आशीष कटारे ने बताया कि दमोह के लिए यह सौभाग्य की बात है कि हम सभी ने राम कथा और भागवत कथा सुनकर पुण्य लाभ अर्जित किया है. इस बार वृंदावन के महाराज जी के मुखारविंद से भक्तमाल सुनने का सौभाग्य हम सभी को असाटी परिवार के माध्यम से मिलने वाला है. मेरा सभी दमोह वासियों से यह निवेदन है कि 4 जनवरी एवं 5 जनवरी को तहसील मैदान में भक्तमाल कथा का श्रवण करने के लिए अवश्य पधारें. इस अवसर पर चंद्पंरगोपाल पौराणिक, आशीष कटारे, पं. मनु मिश्रा, पंडित मोनू पाठक, पं. सतीश तिवारी, संजू यादव, जयपाल राजपूत, सौरभ असाटी, संदेश असाटी, सत्यप्रकाश असाटी, प्रसून असाटी दलाल, जगदीश असाटी गुड़िया वाले, मनोज प्यासी, राम पटेल, कपिल बिदौलिया, राजुल चौरहा, दीपक साहू, हैप्पी असाटी, अखिलेश चौबे, सिकंदर खरारे, भगवत पाठक, सोनू नामदेव, प्रदीप असाटी, पत्रकार विनय असाटी, पत्रकार अखिलेश सिंह ठाकुर, संजय सिंह राजपूत, जित्तू असाटी, भरत पटेल, वीरेंद्र अठया, लवकुश अठया, प्रशांत खरे, देवेंद्र अठया,नरेंद्र सिंह और भी जन मौजूद रहे.

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now