दमोह जिले के जनपद पंचायत पटेरा के ग्राम पंचायत कुनवरपुर के सरपंच सचिव द्वारा सरकारी योजनाओं में लगाया जा रहा पलीता।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

दमोह जिले के जनपद पंचायत पटेरा के ग्राम पंचायत कुनवरपुर के सरपंच सचिव द्वारा सरकारी योजनाओं में लगाया जा रहा पलीता।
दमोह जिले के जनपद पंचायत पटेरा के ग्राम पंचायत कुनवरपुर मैं मध्यप्रदेश शासन की योजना के अंतर्गत जल नल नीर योजना के अंतर्गत हर घर जल योजना के तहत प्रधानमंत्री के सपनों को पूरा करने के लिए जो योजना बनाई गई है जिससे हर ग्राम वासियों को उनके ही ग्राम में सरकारी योजनाओं के साथ-साथ मजदूरी भी मिल सके ताकि ग्रामीण बेरोजगारी के चलते दूसरे प्रदेशों में पलायन ना करें।

उन्हें मजदूरी उन्हीं के ग्राम में मिल सके लेकिन जनपद पंचायत पटेरा के ग्राम कुनवरपुर पंचायत के सरपंच सचिव द्वारा जेसीबी मशीनों से सरकारी कार्य कराए जा रहे हैं जिनसे ग्राम वासियों को मजदूरी के लिए पलायन करना पड़ रहा है और इस ग्राम के लोगों का यहां तक कहना है कि यहां के सरपंच के द्वारा फर्जी मजदूरी कार्ड बनाए गए हैं और जिन्हें मजदूरी के नाम पर पैसों का बंदरबांट कर लिया जाता है और जब

सरकारी योजना के तहत कोई कार्य किया जाता है उन कार्यों को जेसीबी की मदद से कर ग्राम के मजदूरों को उसका लाभ नहीं मिलता और वह आज मजदूरी करने के लिए दूसरे शहरों में जाने के लिए मजबूर है और ग्राम के लोकेंद्र सिंह ने सीएम हेल्पलाइन पर एक शिकायत भी दर्ज कराई है जिसमें बताया गया है कि ग्राम में ग्राम वासियों को सरकार की मनरेगा योजना के अंतर्गत काम नहीं दिया जा रहा और काम जेसीबी से कराया जा रहा है जिसकी जांच कर सरपंच सचिव पर कार्यवाही की जावे
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






