किशोरी वैष्णवी गर्ग की भागवत कथा आज से 7 दिन तक असाटी समाज के द्वारा प्रारंभ। शोभायात्रा में शामिल हुए जनप्रतिनिधि।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

किशोरी वैष्णवी गर्ग की भागवत कथा आज से 7 दिन तक असाटी समाज के द्वारा प्रारंभ। शोभायात्रा में शामिल हुए जनप्रतिनिधि।
दमोह के असाटी समाज द्वारा कराई जा रही पिछले 23 सालों से भागवत का क्रम आज भी जारी है आपको बता दें कि असाटी समाज द्वारा जब नई धर्मशाला बनवाई गई उसके पश्चात ही असाटी समाज की पुरानी परंपरा जो गणेश प्रतिमा रखवाने की थी वह अभी भी जारी है और इसके साथ-साथ अब संस्कार भवन नामक धर्मशाला बन जाने के बाद असाटी समाज द्वारा पिछले 23 सालों से जबसे संस्कार भवन बना है

तब से निरंतर हर साल यहां भागवत कथा का आयोजन कराया जाता है जिसमें असाटी समाज के साथ-साथ असाटी वार्ड एवं जिले के सभी नागरिक और गणमान्य नागरिक भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं आज से असाटी समाज द्वारा कराई जा रही भागवत कथा के पहले दिन दमोह के स्थानीय राधा रमण मंदिर से भागवत कथा को लेने समाज के लोग एवं

असाटी वार्ड निवासियों एवं जनप्रतिनिधियों का तांता लगा रहा कथा को ले जाने के दौरान भव्य शोभा यात्रा के साथ भागवत कथा को पालकी में रखकर लोग कंधों पर उठाए जा रहे थे तो वही इस शोभायात्रा में श्री कृष्ण रूप और राधा रूप में रथों पर सवार झांकियां भी शोभायमान्य थी यह शोभायात्रा राधारमण मंदिर से शुरू होकर घंटाघर पहुंची जहां पर भाजपा महामंत्री सतीश तिवारी और उनके साथियों ने शोभा यात्रा का

पुष्प बारिश कर स्वागत किया तो वही बकौली चौराहे पर शहर के गणमान्य लोगों ने पुष्प बारिश कर शोभा यात्रा का स्वागत किया तो वहीं कांग्रेस विधायक अजय टंडन ने भी शोभायात्रा में शामिल होकर भागवत कथा की पालकी उठा कर पुण्य लाभ अर्जित किया असाटी समाज द्वारा की जा रही भागवत कथा आज से प्रारंभ हो गई है जो कि 7 दिन तक चलेगी


कथावाचक किशोरी वैष्णवी द्वारा भागवत कथा सुनाई जाएगी जिसमें हर साल की तरह इस साल भी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे शोभायात्रा में जनसैलाब दिखाई दिया। शोभायात्रा में जहां महिलाएं डांडिया की प्रस्तुति करती नजर आई राधा कृष्ण की झांकी भी आकर्षण का केंद्र बनी रही असाटी समाज द्वारा सभी नगर वासियों को आज से 7 दिन तक भागवत कथा में आने का आग्रह किया है और भागवत कथा में लोग आए और धर्म लाभ लें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






