भा जा पा मंडल अध्यक्ष की गुंडई के खिलाफ बटियागढ़ में नहीं लिखी गई f.i.r.।पीड़ित पहुंचे दमोह एसपी के द्वार।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र मैं पिछले कई दिनों से व्यापारियों एवं लोगों से लगातार गुंडई कर रहे भाजपा के मंडल अध्यक्ष के खिलाफ पूर्व में भी एसपी साहब को लिखित आवेदन देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई यही वजह है कि बदमाशों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं और भाजपा के मंडल अध्यक्ष के कारण बटियागढ़ में भी उनकी f.i.r. नहीं लिखी गई यही वजह है कि आज बटियागढ़ से सैकड़ों की संख्या में लोगो ने दमोह एसपी ऑफिस पहुंचकर एडिशनल एसपी को इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया। आइए जाने क्या है पूरा मामला और क्या बताया गया है आवेदन में आवेदक द्वारा।

पुलिस अधीक्षक महोदय जिला- दमोह , विजय शुक्ला ( अक्कू ) पिता पुरुषोत्तम शुक्ला द्वारा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है । विजय शुक्ला उर्फ ( अक्कू ) इस नाम का व्यक्ति नामीशुदा गुंड़ा , बदमाश है । इस पर जिला बदल की कार्यवाही प्रस्तावित है। हम महाजन लोगों से हफ्ता बसूली करता है हमारा बटियागढ़ में हार्डवेयर सामग्री का व्यापार कार्य चलते है और एक पेट्रोल पंप भी संचालित है।

उक्त व्यक्ति आये दिन गुण्डा बसूली पेट्रोल पंप एवं दुकान पर आकर रूपये की मांग करता है । श्री मान जी इसके पूर्व मैं भी रूपये की मांग की गई थी जिसका आवेदन दिनांक 15/11/2022 को S.P. आफिस कार्यालय के समक्ष दिया गया था।

दिनांक 02/02/2023 को मेरे पुत्र शिवांक असाटी को कल मारने का प्रयास किया । एवं मेरे समस्त परिवार को जान से मारने की धमकी दी जिसकी रिकार्डिंग मेरे फोन में है तथा गंदे अपशब्दों के साथ गाली देने का वीडियो भी है। श्री मान मैं स्थानीय थाना बटियागढ़ में F.I.R. दर्ज कराने गये तो मेरी F.I.R. भी दर्ज नहीं की गई । कपिल शुक्ला जो कि B.J.P. मंडल अध्यक्ष बटियागढ़ द्वारा कहा गया आप दो घण्टे से बैठे है आप 4 घण्टे भी बैठे रहेगे तब भी तुम्हारी F.I.R. नहीं लिखी जायेगी । श्री मान उक्त व्यक्ति के कृत्य को देखते हुए कार्यवाही करने की कृपा करें। और आवेदन पर कार्यवाही ना होने पर मजबूर बस हमें न्यायालय की शरण में जाना पड़ेगा
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






