मुख्यमंत्री के निज सचिव के नाम की धौंस जमाने वाले व्यक्ति पर हुआ मामला दर्ज।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

मुख्यमंत्री के निज सचिव के नाम की धौंस जमाने वाले व्यक्ति पर हुआ मामला दर्ज।
दमोह जिले के आकाश दुबे नामक व्यक्ति सभी को मुख्यमंत्री का निज सचिव बताकर धौंस जमाता रहता था। हद तो तब हो गई जब आकाश के घर में शादी समारोह का एक कार्यक्रम 9 फरवरी था उस शादी के आमंत्रण कार्ड में आकाश दुबे द्वारा लिखवाया गया पंडित आकाश दुबे निज सचिव मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश सरकार भोपाल जिसके कार्ड दमोह जिले के सभी वरिष्ठ एवं खास लोगों को दिये गये। कार्ड में लिखा देख सभी को यह यकीन हो गया कि यह मुख्यमंत्री के निज सचिव होंगे तभी तो कार्ड में इन्होंने लिखवाया है इनके घर के सामने से निकलने

वाली सड़क जो की दमोह की प्रमुख सड़क है जो टॉकीज चौराहे से अकबर होटल होती हुई अस्पताल को पहुंचती है और यह बहुत ही शॉर्टकट रस्ता है। गंभीर मरीज जल्द अस्पताल जाने के लिए यही शॉर्टकट रास्ता अपनाते हैं।

जहां से लोग अपना इलाज कराने के लिए सरकारी अस्पताल के लिए शॉर्टकट लेकर अस्पताल पहुंचते हैं लेकिन उन्होंने अपना रसूख दिखाने के चक्कर में वह अस्पताल जाने वाले शॉर्टकट मार्ग को 4 दिन तक बंद किए रहे।ट्राफिक के बैरिकेड व टेंट सड़क पर ही 4 दिन लगा रहा और जिससे अस्पताल जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा शिकायत करने पर इनके द्वारा दबंगई भी दिखाई गई पुलिस और ट्रैफिक भी 4 दिन तक इनके झांसे में बनी रही लेकिन जब दमोह एसपी राकेश सिंह के पास यह शादी का कार्ड

पहुंचा तो उन्हें शक होने पर उन्होंने जब जांच की तो पाया कि इस नाम का कोई भी व्यक्ति मुख्यमंत्री का निज सचिव नहीं है तब पूरा मामला खुलते देर नहीं लगी और दमोह एसपी राकेश सिंह ने तत्काल ही सिटी कोतवाली में मामला दर्ज कराया फिलहाल मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है और 420 का मामला दर्ज किया गया है
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






