भोपाल सागर से होते हुए पुलिस के बड़े अधिकारी डीजीपी की गाड़ी एवं फाॅलो वाहन 15 मिनट विशाल मेगा मार्ट के सामने जाम में फंसा रहा।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

भोपाल सागर से होते हुए पुलिस के बड़े अधिकारी डीजीपी की गाड़ी एवं फाॅलो वाहन 15 मिनट विशाल मेगा मार्ट के सामने जाम में फंसा रहा।
दमोह से कुंडलपुर बांदकपुर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था आए दिन ठप्प देखी जाती रही है लेकिन हद तो तब हो गई जब पुलिस के बड़े अधिकारी भी 15 मिनट से अधिक समय तक जाम में फंसे रहे टॉकीज चौराहा विशाल मेगा मार्ट के सामने जब से यह मॉल बना है तब से आए दिन यहां जाम की स्थिति बनी रहती है लेकिन दमोह ट्राफिक पुलिस इस ओर कोई ध्यान नहीं देती क्योंकि विशाल मेगा मार्ट दमोह के प्रतिष्ठित व्यवसायी का है इनकी राजनीति में भी अच्छी खासी पकड़ बताई जाती है जिन पर कई राजनेताओं का भी हाथ रखा हुआ है।

शायद यही वजह है कि विशाल मेगा मार्ट के सामने आए दिन लगने वाले जाम पर पुलिस कोई ध्यान नहीं देती आज जब डीआईजी रैंक के अधिकारी भी इस मॉल के सामने 15 मिनट तक फंसे रहे तोआप आम जनता की व्यथा खुद समझ सकते हैं। डीजीपी रैंक के अधिकारी को यूं तो टोल नाकों पर भी रोकने की परमिशन नहीं है क्योंकि यह वीआईपी गाड़ी होती है और इनके लिए विशेषकर टोल नाकों पर हिदायत दी जाती है कि जीरो 1 से जीरो 3 तक की गाड़ी को किसी भी कंडीशन में रोका नहीं जा सकता लेकिन दमोह यातायात पुलिस ऐसी वीआईपी गाड़ियों को भी सेपरेट रूट और सुचारू यातायात व्यवस्था मुहैया नहीं करा पा रहा है जब इस संबंध में दमोह कंट्रोल रूम पुलिस से जानकारी ली गई की टॉकीज चौराहे पर एमपी 03 B 0022 नंबर की गाड़ी टॉकीज चौराहे पर 15 मिनट तक जाम में फंसी रही जब हमारे द्वारा एमपी आरटीओ से इस नंबर को सर्च किया गया तो यह गाड़ी डीजीपी भोपाल के नाम से रजिस्टर्ड बताई जा रही है।

पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा हमसे पूछा गया कि गाड़ी में नंबर प्लेट पर कितने स्टार हैं हमने बताया 1 स्टार हैं तो कंट्रोल रूम ने बताया कि यह गाड़ी भले ही डीजीपी के नाम से रजिस्टर्ड बता रही है लेकिन इस गाड़ी में डीआईजी रैंक के अधिकारी होंगे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






