चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां के सभी मंदिरों में देखी गई भक्तों की भारी भीड़। दमोह के मोरगंज में भगवान श्री राम की मूर्ति स्थापित की गई।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां के सभी मंदिरों में देखी गई भक्तों की भारी भीड़। दमोह के मोरगंज में भगवान श्री राम की मूर्ति स्थापित की गई।
दमोह आज चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां के सभी भक्त सुबह सुबह स्नान कर मां बड़ी देवी मंदिर पहुंचे दमोह में स्थित मां बड़ी देवी मंदिर बहुत ही प्राचीन मंदिर है। बड़ी देवी मंदिर में भक्तों की भारी श्रद्धा है। और मां बड़ी देवी अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती है यही वजह है कि आज नवरात्रि के पहले दिन मां बड़ी देवी मंदिर में काफी भीड़ देखी गई और


दमोह की कंकाली माता मंदिर में भी भक्तों की काफी भीड़ देखी गई नवरात्रि के पहले दिन भक्तों की सभी मां के मंदिरों में भीड़ देखी जा सकती है नवरात्रि के पहले दिन भक्त पूरी श्रद्धा से मां शैलपुत्री की पूजा कर उपवास रखकर मां की आराधना में लीन दिखाई दिए।

हिंदू मान्यता के अनुसार चैत्र नवरात्रि के पहले दिन हिंदू नव वर्ष भी मनाया जाता है जिसमें लोग एक दूसरे को नए वर्ष की शुभकामनाएं भी देते दिखाई दिए दमोह के मोरगंज स्थित गल्ला मंडी में नवरात्रि के 9 दिन तक भगवान श्री राम की मूर्ति स्थापित की जाती है जो कि कल रात में ही शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए भगवान श्री राम की शोभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई और मोरगंज गल्ला मंडी में स्थापित की गई जहां पर रोज भगवान श्री राम की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ भगवान श्री राम अपने भक्तों को दर्शन देंगे मोरगंज में श्री राम मंदिर मैं श्री राम जी की विशाल मूर्ति स्थापित की गई है इस मूर्ति की स्थापना दमोह के लोकप्रिय युवा नेता विक्रांत गुप्ता द्वारा स्थापित की जाती है
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






