विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी भी एक्टिव मोड में नज़र आई।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी भी एक्टिव मोड में नज़र आई।
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर जहां भाजपा और कांग्रेस चुनाव की तैयारियों में लगी हुई है कांग्रेस की तरफ से आए दिन प्रेस वार्ता की जा रही हैं तो वहीं भाजपा भी अनेक योजनाओं को लेकर जन जन तक पहुंच रही है इसी को देखते हुए अब आम आदमी पार्टी ने कुछ महीने पहले अपने मध्य प्रदेश एवं जिलों की इकाइयों को भंग कर दिया था जिससे नाराज दमोह के जिला अध्यक्ष सुनील राय और उनकी पूरी टीम ने आम आदमी पार्टी को छोड़ दिया था जिसके बाद से दमोह में आम आदमी पार्टी के कई पद खाली पड़े हुए थे जिन्हें आज आम आदमी पार्टी की प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि

प्रारंभिक कार्यकारिणी के नए सदस्य बनाए गए
श्री बसंत राय प्रदेश यूनियन अध्यक्ष श्री चंद्र मोहन गुरुजी- लोकसभा प्रभारी – अनुभव गौतम – जिला अध्यक्ष सुश्री प्रीति लोधी जिला अध्यक्ष महिला प्रकाश लारिया – जिला अध्यक्ष ( यूथ विंग ) अमित सोनी लोकसभा सह – सचिव बृजेश चौबे जिला सचिव विकास पांडे जिला सोशल मीडिया प्रभारी।

आम आदमी पार्टी की जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलते ही अनुभव गौतम ने बताया कि मैं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में कई सालों से निरंतर काम कर रहा हूं हमारे काम को देखते हुए पार्टी ने हमें जो जिम्मेदारी दी है उसका निर्वाहन करते हुए दमोह जिले में अपनी पार्टी को मजबूत करूंगा युवाओं को अपनी पार्टी से जोडूंगा और बताया कि अभी कुछ दिन पहले हमने हिंडोरिया ग्राम में आम आदमी पार्टी की बैठक की थी जिसमें 50 से अधिक लोगों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई थी ऐसे ही कार्य करते हुए

दमोह जिले में पार्टी को मजबूती प्रदान करूंगा ताकि हमारी पार्टी विधानसभा के चुनाव में मध्यप्रदेश में तीसरा विकल्प के रूप में खड़ी हो सके अभी तक मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियां ही चुनाव लड़ती आ रही थी और जनता के पास तीसरा विकल्प नहीं था हमारी पार्टी आज मध्यप्रदेश में तीसरा विकल्प बनकर खड़ी हो रही है जो अकेले अपने दम पर ही मध्य प्रदेश की सारी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और अपने कैंडिडेट उतारेगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






