नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हनुमान प्रकट उत्सव पर गौरी शंकर मंदिर से निकली हनुमान की भव्य शोभायात्रा। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

हनुमान प्रकट उत्सव पर गौरी शंकर मंदिर से निकली हनुमान की भव्य शोभायात्रा।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

हनुमान प्रकट उत्सव पर गौरी शंकर मंदिर से निकली हनुमान की भव्य शोभायात्रा।

आज हनुमान जी के प्रकट उत्सव पर दमोह के सभी मंदिरों में भगवान हनुमानजी की पूजा अर्चना की गई एवं हनुमानजी के भक्तों ने आज एक विशाल शोभायात्रा दमोह जिले के सिविल वार्ड 6 सुभाष कालोनी हनुमान मंदिर से निकाली जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए बैंक चौराहा घंटाघर टॉकीज चौराहा पुराना थाना से होकर बिलवारी मोहल्ला के शिव मंदिर में समापन हुआ जहां पर भक्तों को भंडारे के साथ साथ प्रसाद वितरण किया गया। बजरंग दल के पवन रजक द्वारा बताया गया यह शोभायात्रा पिछले 10 वर्षों से निरंतर निकाली जा रही है।

देर शाम हनुमान जी के प्रकट उत्सव समारोह पर पिछले कई वर्षों से निरंतर हनुमान जी की शोभायात्रा शहर के गौरीशंकर मंदिर से निकाली जा रही है जो हर साल के मुताबिक इस वर्ष भी गाजे-बाजे के साथ डीजे की धुन पर नाचते युवा वही झांकी में भगवान शंकर पार्वती हनुमान जी का रूप लिए कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रही इस शोभायात्रा का लोगों ने जगह जगह स्वागत किया जिसमें कहीं खीर पुरी तो कहीं खिचड़ी तो कहीं मगद के लड्डू तो कहीं जलपान की व्यवस्था की गई।

शोभा यात्रा जब पुराने थाने पर पहुंची तो स्वर्गीय सोनू चौरसिया की स्मृति में असाटी वार्ड के वार्ड पार्षद नितिन चौरसिया आशीष चौरसिया नेता चौरसिया
एवं पुराने थाने के युवाओं ने शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान झांकियों में बैठी छोटी-छोटी बच्चियों का जब सर से जूड़ा खुल गया तो सागर नाका चौकी प्रभारी गरिमा मिश्रा बच्चियों की मदद करती दिखाई दी।

शोभा यात्रा के दौरान कोई भी अप्रिय घटना ना हो जिस संबंध में दमोह एसपी राकेश कुमार के दिशा निर्देश पर शोभायात्रा में आगे सिटी कोतवाली बल लगाया गया तो शोभा यात्रा के अंतिम छोर पर दमोह देहात थाना अमित मिश्रा सागर नाका चौकी प्रभारी गरिमा मिश्रा सहित
बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now