नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आईपीएल के महाकुंभ के छठवें दिन दमोह पुलिस ने आईपीएल मैचों के सट्टा पर दांव लगाते दो लोगों को पकड़ा। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

आईपीएल के महाकुंभ के छठवें दिन दमोह पुलिस ने आईपीएल मैचों के सट्टा पर दांव लगाते दो लोगों को पकड़ा।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आईपीएल के महाकुंभ के छठवें दिन दमोह पुलिस ने आईपीएल मैचों के सट्टा पर दांव लगाते दो लोगों को पकड़ा।

दमोह, आईपीएल मैच जो 31 मार्च से प्रारंभ होते ही सट्टे का बाजार शुरू हो गया इसे सटोरियों द्वारा आईपीएल मैचों का सट्टा खिलाने वाले लोग आईपीएल का महाकुंभ कहते हैं जिसमें सट्टा खिलाने वाले राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सटोरिए सक्रिय हो जाते हैं।


आपको बता दें कि पिछले कई वर्षों से आईपीएल के इस महाकुंभ में दमोह सट्टा बाजार आईपीएल प्रारंभ होते ही सक्रिय हो जाता है और जिसमें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सटोरिए ही सक्रिय हो जाते हैं इन मैचों के दौरान पिछले कई वर्षों से देखा जा रहा है आईपीएल के महाकुंभ के दौरान दमोह का सट्टा बाजार कितना बड़ा बाजार बन चुका है जो कि पूरे प्रदेश को हैंडल करता है।

कुछ साल पहले कटनी जिले की एटीएस पुलिस दमोह के एक नामी सटोरिए को दमोह से पकड़ ले गई थी तब इस बात का खुलासा हुआ था कि दमोह से संचालित होने वाले आईपीएल के सट्टे ने इतना बड़ा रूप ले लिया है कि दमोह से पूरे प्रदेश मैं सट्टा चलाया जा रहा था पिछले वर्ष भी दमोह देहात थाना क्षेत्र में किराए पर मकान लिए कई सटोरिए पकड़े गए थे जो कि सभी जबलपुर निवासी बताए गए थे वह दमोह से पूरे प्रदेश में सट्टा संचालित कर रहे थे।

और पिछले वर्ष आईपीएल के सट्टे के बाद निरंतर नवयुवकों की आत्महत्याओं का सिलसिला भी देखने को मिला था जिसमें संपन्न परिवार के सोनी परिवार सिख परिवार साहू परिवार सिंधी परिवार जैसे परिवारों के बच्चों ने आत्महत्या की थी जिसके बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म हुआ था कि आईपीएल खत्म होने के बाद यह आईपीएल की वसूली के कारण ही आत्महत्या हो रही है।

 

अब आईपीएल के महाकुंभ के प्रारंभ के छठवें दिन दमोह पुलिस को आईपीएल मैच के महाकुंभ कहे जाने वाले समुद्र की दो मछलियां पकड़ने में कामयाबी प्राप्त हुई है बताया जा रहा है बीती रात पंजाब और राजस्थान के बीच चलने वाले मैच मैं एक व्यक्ति सट्टा का दाव लगाते पकड़ा जिसका नाम गणेश उर्फ
( गन्नू )चक्रवर्ती बताया जा रहा है उसके द्वारा बताया गया कि हमारे लिए सट्टे की आईडी रिंकू यादव द्वारा बनवाई गई थी जिस पर दोनों लोगों पर सट्टा एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है जिसके पास से ₹7000 नगद एवं सट्टा लेन-देन का एक रजिस्टर जिसमें लाखों का लेनदेन एवं कई लोगों के नाम लिखे हुए हैं जिन नामों का खुलासा पुलिस ने नहीं किया।

दमोह एसपी राकेश सिंह से निवेदन है कि क्रिकेट के महाकुंभ कहे जाने वाले आईपीएल मैचों के दौरान सट्टा खिला रहे लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें और सट्टा खिलाने वाले मगरमच्छ को पकड़ा जाए ताकि आईपीएल मैच के बाद शहर में कर्जे के चलते नवयुवकों की जान बचाई जा सके। अभी भी दमोह पुलिस के हाथ छोटी मछलियां ही लगी है क्रिकेट खिलाने वाले बड़े मगरमच्छ अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now