आईपीएल के महाकुंभ का 1 माह पूरा।नहीं मिल रहे आईपीएल मैच पर दांव लगाने वाले सटोरिए। दमोह पुलिस के हाथ खाली।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

आईपीएल के महाकुंभ का 1 माह पूरा।नहीं मिल रहे आईपीएल मैच पर दांव लगाने वाले सटोरिए। दमोह पुलिस के हाथ खाली।
दमोह इन दिनों आईपीएल के महाकुंभ का दौर जारी है पिछले 1 माह से लगातार आईपीएल के मैच चल रहे हैं जिसमें शनिवार रविवार को दो-दो मैच होते हैं करीबन 74 आईपीएल मैच होने है जो भारत के 12 ग्राउंडो में खेले जा रहे हैं। अभी तक आधे से अधिक मैच हो चुके हैं।
आईपीएल महाकुंभ अब अपने अंतिम दौर से गुजर रहा है लेकिन अभी तक दमोह पुलिस की पकड़ से सटोरियों बाहर है दमोह जिला यूं तो आईपीएल मैच का सट्टा खिलौने वाले सटोरियों का प्रमुख गढ़ रहा है यहां पर पिछले कई सालों पहले कटनी एटीएस द्वारा जब दमोह के एक नामी सटोरिए को पकड़ा गया था तब जाकर यह खुलासा हुआ था कि दमोह जिले में चलने वाले आईपीएल के मैचों में सट्टा खिलाने का कारोबार पूरे मध्यप्रदेश में दमोह से संचालित होता रहा है।

पिछले वर्ष भी दमोह जिले में कई सटोरिए और उनके लाखों के हिसाब मोबाइल टीवी पकड़े गए थे जो सभी जबलपुर निवासी बताए गए थे वह दमोह में किराए से मकान लेकर दमोह से पूरे मध्यप्रदेश में सट्टा संचालित करते थे लेकिन क्या वजह है कि इस बार आईपीएल के पूरे 1 महीने बावजूद भी महज दो खेलने वाले खिलाड़ी ही दमोह पुलिस के हत्थे चढ़े हैं जिसमें बड़े सटोरिए और सट्टा किंग आज भी दमोह पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। हालांकि पिछले वर्ष आईपीएल मैच के बाद संपन्न परिवार के कुछ लोगों द्वारा की गई आत्महत्या को आईपीएल मैच की वसूली से भी जोड़ा गया था। जिसमें सिंधी समाज सोनी समाज पंजाबी समाज साहू समाज जैसी संपन्न समाज के लोगों द्वारा की गई आत्महत्या पर शहर में जन चर्चा बनी रही कि यह सभी आईपीएल मैच की वसूली के कारण ही आत्महत्याए हुई होंगी।

अभी देहात थाना क्षेत्र के जबलपुर नाका स्थित एक युवक द्वारा जहर खा लेने की घटना सामने आई थी वह भी सट्टे के कर्ज के चलते आत्महत्या साबित हुई थी हालांकि इस मामले में मृतक के जेब में मिले सुसाइड नोट पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आईपीएल के सटोरियों पर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए ताकि आईपीएल मैच खत्म हो जाने के बाद आईपीएल की वसूली के चलते कोई भी नवयुवकों की जान ना जा सके।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






