दमोह में लगातार हो रहे विकास के चलते अपना मकान बनाने के लिए किसी ठेकेदार से भी पूछो तो उसका जवाब एक ही होता है रोड से 3 फुट ऊंचा मकान बनाना। क्यों है जरूरी जाने खबर।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

दमोह नगर पालिका से पास नक्शे में 4 मंजिल से अधिक नहीं बना सकते मकान। अंधेर नगरी चौपट राजा के राज में जब 4 मंजिल रोड़ बन रही है तो भला दुकानदार और नगरवासी क्या करें आपको बता दें कि शहर में आए दिन होने वाले विकास के नाम पर गली -गली चौराहे -चौराहे पर हो रहे सड़क निर्माण के चलते जहां एक ओर लोगों के घर व दुकाने नीचे होती जा रही है। तो वही हर वार नए नगरीय निकाय चुनाव के बाद हर जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र के विकास के नाम पर सड़कों पर सड़कें बनवाते जा रहे हैं जिससे जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


क्योंकि विकास के नाम पर पहले सीसी रोड बनवाई जाती है दूसरे पंचवर्षीय में वही सीसी रोड खराब हो जाने के कारण फिर से उस पर सीसी रोड बनवाई जाती है हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का हवाला देकर उसी सीसी रोड पर चेकर लगाए जाते हैं हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश है कि अधिकांश रहवासी एरिया में सीसी निर्माण ना हो बल्कि चेकर लगाए जाए जिससे बरसात का पानी जमीन में जाए और जिससे वातावरण को कोई नुकसान ना हो सुप्रीम कोर्ट को कौन बताए वातावरण को नुकसान पहले ही पहुंचाया जा चुका है सीसी रोड पर दो-दो बार सीसी रोड बनाई गई उसके बाद चेकर लगाए गए जिससे गली मोहल्लों में रहने वालों लोगों के घर 2 से 3 फुट नीचे हो गए जिससे लोग बरसात के समय में अपने घरों में जलभराव से दो चार होना पड़ रहा है लोगों की समस्याओं को दरकिनार कर सड़कों के ऊपर सड़कें बनाई जा रही हैं

ऐसे विकास का लोग कैसे समर्थन करेंगे जब लोग बरसाती पानी अपने घरों मैं घर जाने के बाद विकास के नाम पर बनाई गई सड़कों एवं उन नेताओं को कोसते नजर आ रहे हैं की सड़कों पर सड़कें बना दी हमारे घर आज सड़क से 2 से 3 फुट नीचे है हो चुके हैं।जिससे बरसाती पानी भरता है जिसे निकालने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। ऐसे विकास में डूब मरने को जनता वेवस दिखाई दे रही है। अपना कमीशन और अपनी कमाई के चलते पब्लिक को हो रही परेशानी को ना प्रशासन देख पा रहा है ना सड़क के ऊपर सड़क बनाने वाले ठेकेदार। इन दिनों दमोह नगर पालिका द्वारा घंटाघर से चारों ओर सड़कें बनाई जा रही है जिसमें पूर्व से बनाई गई सड़कों के ऊपर सड़कें बनाई जा रही हैं जिससे लोगों के मकान सड़क से नीचे होते जा रहे हैं जिससे बरसाती पानी भरने में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन जनता की सुनने वाला कोई नहीं है यह तो चुनावी विकास है जो 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले चमचमाती सड़कें बनाने में जुटे हुए हैं इन्हें लोगों की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है ठेकेदार को ठेका लेकर अपना काम पूरा करना है और कमीशन लेने वालों को अपना कमीशन लेकर फ्री हो चुके अब ऐसे विकास से लोगों को आने वाली बरसात की समस्याओं से भला कौन बचाएगा। कांग्रेस हो या भाजपा दोनों ने घंटाघर से चौमुखी सड़कों का अलग-अलग भूमि पूजन कर वाहवाही लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी चौमुखी सड़कों का पहले अंबेडकर जयंती पर दमोह सांसद पहलाद पटेल द्वारा भूमि पूजन व शिलालेख उद्घाटन कर वाहवाही लूटी।

तो वही कुछ दिन पहले ही नगरपालिका के कांग्रेस की अध्यक्षिता मंजू राय विधायक अजय टंडन के साथ भाजपा एवं कांग्रेस के पार्षदों ने बीच घंटा घर पर चौमुखी सड़कों का भूमि पूजन कर वाहवाही लूटने में कोई भी पीछे नहीं है। इस चुनावी विकास मैं परेशान होने वाले नगर वासियों को किसी की भी चिंता दिखाई नहीं दे रही।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






