नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 6 मई को दिनदहाड़े हुई कलू ठेकेदार की हत्या के चारों आरोपी पकड़े गए। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

6 मई को दिनदहाड़े हुई कलू ठेकेदार की हत्या के चारों आरोपी पकड़े गए।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

6 मई को दिनदहाड़े हुई कलू ठेकेदार की हत्या के चारों आरोपी पकड़े गए।

भोपाल से मिल रही जानकारी कि चारों आरोपी  शनिवार की सुबह-सुबह पहुंचे थे भोपाल। जिसकी सूचना भोपाल की पिपलानी थाना पुलिस को लगने पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई तो इनकी लोकेशन अयोध्या नगर क्षेत्र में मिली । जिस के बाद अयोध्या नगर पुलिस को भी सूचना दी गई और दोनों थाना पुलिस ने विशाल हाइट क्षेत्र में घेराबंदी कर चारों आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

बताया जा रहा है इन आरोपियों में से एक आरोपी का रिश्तेदार यहां पर रहता था जिनके यहां पर यह पहुंचे थे । आरोपियों के पकड़े जाने की सूचना दमोह पुलिस को दिए जाने के बाद शनिवार शाम दमोह पुलिस भोपाल से इन को लेकर दमोह रवाना हो गई है । अब दमोह पुलिस से पूछताछ में बड़े खुलासे की उम्मीद की जा सकती है।

दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राधा रमण मंदिर के पास मच्छी ठेकेदार कलू रैकवार की पिछले 6 मई को दिनदहाड़े चाकू गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के चार आरोपी भोपाल में पकड़े जाने के बाद दमोह पुलिस के हवाले कर दिए जाने की खबर सामने आई हैं।

जल्द ही दमोह एसपी राकेश सिंह इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकते है । भोपाल के अयोध्या नगर क्षेत्र में स्थित विशाल हाइट्स अयोध्या नगर थाना क्षेत्र व पिपलानी थाना क्षेत्र पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर दमोह के कलू ठेकेदार हत्याकांड के दस- दस हजार के चार फरार आरोपियो को विशाल हाइट्स से पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों के नाम दीपक बसोर , मथुरा बसोर , राहुल यादव एवं सौरभ वंशवर्ती बताए जा रहे है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now