दमोह में ऑटो चालकों की दबंगई आए दिन देखने को मिलती है। आज एक जैन तीर्थ यात्री कुंडलपुर से लौट रहे ऑटो चालक की दबंगई के हुए शिकार।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

दमोह में ऑटो चालकों की दबंगई आए दिन देखने को मिलती है। आज एक जैन तीर्थ यात्री कुंडलपुर से लौट रहे ऑटो चालक की दबंगई के हुए शिकार।
दमोह में ऑटो चालकों की आए दिन मनमानी और दबंगई देखने को मिलती है।आज एक जैन तीर्थ यात्री अपने परिवार के साथ जब कुंडलपुर से दर्शन कर लौट रहा था जिसे ऑटो चालक ने कई बार ओवरटेक कर परेशान किया जब तीर्थयात्री कार सवार ने ऑटो चालक से बार-बार ओवरटेक ना करने को कहा तो गढ़ी मोहल्ले में कार सवार तीर्थयात्री के साथ ऑटो चालक द्वारा मारपीट की और चाकूबाजी भी की गई जिसके बाद जैन तीर्थ यात्रियों को अस्पताल लाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार कर एफ आई आर की गई फिलहाल पुलिस ऑटो चालक को तलाशने में लगी है बताया जा रहा है ऑटो चालक का वीडियो भी बना लिया गया है।

आपको बता दें कि दमोह में कुछ ऑटो चालक रात के समय में हथियारों के साथ ऑटो चलाते हैं जिसकी पुलिस को निगरानी करनी चाहिए पुलिस के ढुलमुल रवैए के चलते आए दिन ऑटो चालकों के आपसी विवाद व यात्रियों से दुर्व्यवहार जैसी घटनाएं सामने आती रही है।

रात्रि में ट्रेन से आने वाले यात्रियों को दबंग ऑटो चालकों द्वारा मनमाने रेट लिए जाते है कुछ ऑटो चालक दमोह स्टेशन पर दबंगई बनाए हुए हैं और उसी के चलते ऑटो चालकों की मनमानी देखी जा सकती है अगर कोई ऑटो चालक कम पैसे में ले जाता है तो स्टेशन पर खड़े असामाजिक तत्व वाले ऑटो चालक उन गरीब ऑटो चालकों की ही पिटाई कर दी देते है जिससे कई गरीब ऑटो वालों ने तो स्टेशन पर जाना ही बंद कर दिया।

दमोह पुलिस को चाहिए कि रेल आने जाने के समय स्टेशन का दौरा करें और ऐसे ऑटो चालकों को चिन्हित कर उनके ऑटो कि खाना तलाशी भी लें ताकि ऑटो चालक की आड़ में ऑटो माफिया ना बन पाए और जिससे रात बिरात आने वाले यात्रियों मैं महिलाएं भी सफर करती है जिससे किसी दिन कोई अप्रिय घटना भी घट सकती है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






