देहात थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड का 3 दिनों में हुआ खुलासा नहीं मिले अभी तक सिटी कोतवाली क्षेत्र में गोली चलाने वाला।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

देहात थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड का 3 दिनों में हुआ खुलासा नहीं मिले अभी तक सिटी कोतवाली क्षेत्र में गोली चलाने वाला।
दमोह 25 मई की देर शाम दमोह देहात थाना अंतर्गत एक व्यक्ति शैलेंद्र अवस्थी असाटी वार्ड नंबर 1 निवासी को गोली लग जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई थी जिसमें घायल शैलेंद्र अवस्थी ने बताया था कि मुझे बृजेश पटेल और राघवेंद्र पटेल ने गोली मारी है पथरिया मार्ग पर जब मैं ख्वाजा खेरी दर्शनों के लिए जा रहा था। जिस पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर सघन जांच प्रारंभ की तो पता चला की शैलेंद्र अवस्थी द्वारा अपने विरोधियों को फसाने के लिए खुद पर चलवाई थी गोली। इस घटनाक्रम की संपूर्ण जानकारी देते हुए दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह द्वारा बताया गया।

25 मई को शैलेन्द्र अवस्थी गोली से घायल अवस्था में जिला अस्पताल दमोह पहुंचा था । जहां उसके द्वारा इमलाई घोना के दो व्यक्तियों ब्रजेश पटेल व राघवेन्द्र पटेल के द्वारा गोली चलाना बताया गया।
दमोह देहात थाना सागर नाका चौकी अंतर्गत उक्त दोनो व्यक्तियों के विरुद्ध दिनाँक 25.05.23 के 19.30 बजे अपराध क्र 341/23 धारा 307 , 34 ता.हि. 25/27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया था ।

दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में प्रकरण की तत्परता से विवेचना एवं निराकरण हेतु थाना प्रभारी दमोह देहात को निर्देशित किया गया घटना उपरांत कृत कार्यवाही घटना प्रथम दृष्ट्या संदिग्ध प्रतीत होने से विवेचना के दौरान बताये घटना स्थल पर उपस्थित व्यक्तियों से पूंछताछ की गई , जिनके द्वारा फरियादी के बताये स्थान पर घटना घटित होना नही पाया गया । थाना क्षेत्र एवं कोतवाली के मुखबिरों से घटना की सत्यता के संबंध में पता लगाने हेतु कहा गया तब जानकारी मिली कि प्रार्थी के साथ के व्यक्ति ही घटना में शामिल हैं । घटना स्थल संभवतः प्रार्थी का घर है ।

उक्त सूचना पर बारीकी से विवेचना करने पर व एफआईआर में चक्षुदर्शी साक्षी रवि प्रजापति से सघनता से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया। घटना स्वीकार करने के उपरांत की गई कार्यवाही में रवि प्रजापति ने बताया कि शैलेन्द्र अवस्थी का कुछ दिन पहले कीर्ति स्तंभ के पास ब्रजेश पटैल से झगड़ा हो गया था । जिस पर से ब्रजेश ने शैलेन्द्र व अन्य लोगों पर कोतवाली थाना पर रिपोर्ट लिखवाई थी । उसी का बदला लेने के लिये शैलेन्द्र ने अविनेश ठाकुर , रवि प्रजापति , जितेन्द्र अवस्थी के साथ मिलकर ब्रजेश व राघवेन्द्र को झूठा फसाने की नीयत से शैलेन्द्र अवस्थी के घर पर अविनेश ठाकुर से एक पिस्टल रवि प्रजापति द्वारा ली गई । उक्त पिस्टल से काफी नजदीक से गोली चलाई गई जो शैलेन्द्र अवस्थी के दाहिने तरफ पसली में लगी बाहर नहीं निकली और अंदर ही सीने में घुस गई , जिससे शैलेन्द्र अवस्थी को सरकारी अस्पताल दमोह लाया गया गंभीर स्थिति होने से जबलपुर रेफर किया गया था । जिसकी स्थिति अभी सामान्य है । रवि व जितेन्द्र की निशादेही पर शैलेंद्र अवस्थी के घर पर तलाशी ली गई।

थाना कोतवाली की तलाशी लेने पर घटना में प्रयुक्त देशी 32 बोर की पिस्टल , खाली खोखा एक चादर जिस पर खून के निशान धब्बा लगे हुए हैं बरामद किया गया साथ ही एक 12 बोर की बंदूक एक रिवाल्वर एक चाकू 10 जिंदा कारतूस 7.65 एमएम एवं चार जिंदा कारतूस 8mm व 1 किलो 50 ग्राम गांजा जप्त किया गया।
जिसकी एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट के तहत zero की कार्यवाही की जा रही है ।
इस पूरे मामले की विवेचना टीम गठित कर देहात थाना टीआई सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई।

सिटी कोतवाली क्षेत्र के टॉकीज चौराहे पर भी आज से 1 महीने पहले 27 अप्रैल की देर शाम ऐसे ही एक गोली कांड को अंजाम दिया गया था जिसमें टॉकीज चौराहे पर एक कंप्यूटर ऑपरेटर की दुकान पर एक व्यक्ति द्वारा अचानक से आकर के गोली चला दी गई थी जिसमें तकील कुरैशी नामक व्यक्ति को कंधे में गोली लगी थी जिसके बाद दमोह एसपी द्वारा उस घटना की जानकारी देने वाले को 5,000 का इनाम घोषित भी किया गया है आज दिनांक तक उस घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति आज भी फरार और पुलिस की पकड़ से बाहर है जबकि इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






