नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आवाहन पर डॉक्टर डे के उपलक्ष्य में आज दमोह के सभी डॉक्टरों ने मिलकर स्वास्थ्य शिविर लगाया। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आवाहन पर डॉक्टर डे के उपलक्ष्य में आज दमोह के सभी डॉक्टरों ने मिलकर स्वास्थ्य शिविर लगाया।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आवाहन पर डॉक्टर डे के उपलक्ष्य में आज दमोह के सभी डॉक्टरों ने मिलकर स्वास्थ्य शिविर लगाया।

डॉक्टर डे क्यों मनाया जाता है। आपको बता दें कि
एक मरीज के लिए उसका डॉक्टर किसी फरिश्ता से कम नहीं होता है. कोरोना काल में हमने सीखा कि हमारे समाज में डॉक्टर किसी वॉरियर से कम नहीं है. यह सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं बल्कि एक इंसान कि लाइफ लाइन है. देश के सभी डॉक्टर्स के योगदान को ध्यान में रखते हुए हर साल 1 जुलाई के दिन ‘नेशनल डॉक्टर्स डे’ मनाया जाता है. भारत में 1 जुलाई को डॉ. बिधान चंद्र रॉय की याद में हर साल ‘नेशनल डॉक्टर्स डे’ के रूप में मनाया जाता है. आज हम अपने आर्टिकल के जरिए इस डॉक्टर्स डे को खास बनाने के लिए इसका महत्व और इतिहास आपके सामने लेकर आए हैं।

आज दमोह के सभी प्राइवेट एवं सरकारी डॉक्टरों ने दमोह की जनता के स्नेह और प्यार को देखते हुए एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शाखा दमोह की ओर से एक सामूहिक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर संजीव सिंघई उपाध्यक्ष डॉक्टर प्रहलाद पटेल डॉक्टर विनोद कुकरेजा श्रीमती श्रद्धा गंगेले सह सचिव डॉ मनीष पटेल डॉक्टर जलज बजाज कोषा अध्यक्ष डॉक्टर नवीन सोनी सभी के मार्गदर्शन व सहयोग से विशाल स्वास्थ्य शिविर का

आयोजन दमोह जिले के स्थानीय सरस्वती स्कूल में लगाया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ शिविर का लाभ लिया शिविर में कई रोगों की जांच परीक्षण कर सैंपल इकट्ठा किए गए एवं 5000 से अधिक लोगों के चेकअप किए गए और लोगों को चेकअप के बाद डॉक्टरों के द्वारा निशुल्क दवाएं भी दी गई एवं शिविर में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो इस बात का ध्यान रखते हुए टेंट लगवा कर जहां लोगों को छांव की व्यवस्था की गई तो वही ठंडे पानी की व्यवस्था भी की गई। डॉक्टर डे पर जनता का प्यार देखते हुए डाक्टरों ने भी आज अपनी ओपीडी बंद रखकर जनता के लिए निशुल्क सेवाएं देकर जनता का प्यार पाने में कोई कमी दिखाई नहीं दी स्वास्थ्य शिविर में आए लोगों ने डॉक्टरों की जमकर तारीफ की और शिविर में चेकअप के साथ दवाएं व जांच निशुल्क होने से और डॉक्टरों के अच्छे रवैये की सभी ने तारीफ की। स्वस्थ शिविर में

उपलब्ध चिकित्सक हृदय रोग विशेषज्ञ किडनी रोग विशेषज्ञ यूरोलॉजिस्ट जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ प्लास्टिक सर्जन न्यूरो सर्जन – डॉ . पुष्कर रणाड़े – ग्रेस्ट्रो . ( आहार नली ) विशेषज्ञ डॉ . गौरव त्रिपाठी मनोरोग विशेषज्ञ – डॉ . जानीसर जावेद लक्ष्मी नारायण मेमोरियल हॉस्पिटल , जबलपुर कैंसर रोग विशेषज्ञ – डॉ . आशीष गुप्ता – डॉ . प्रशांत जैन – डॉ . आलोक मदान डॉ . विकास गुप्ता – डॉ . रोहित नामदेव डॉ . चेतन शेण्डये – डॉ . संदेश सिंह – कैंसर रोग विशेषज्ञ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ . आर . के बजाज , डॉ . नवीन सोनी डॉ . एन . के . पटेल , डॉ . खीन्द्र चौरसिया , डॉ . हेमराज सिंह , डॉ . तन्मय दुआ , डॉ . दिव्यांशु अवस्थी , डॉ . रीतेश बजाज • निःशुल्क दवा वितरण ( सीमित ) स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ . श्रीमती श्रृद्धा गंगेले डॉ . अनुज जैन डॉ . स्वाति जैन डॉ . जया लक्ष्मी पसारी मेडीसिन विशेषज्ञ डॉ . डी . एम . संगतानी डॉ . संजीव सिंघई डॉ . मनीष पटेल डॉ . प्रहलाद पटेल डॉ . रघुनंदन चिले डॉ . गिरीश जैन डॉ . अमित जैन डॉ . आभाष जैन डॉ . आर . पी . पटेल डॉ . मुकेश पटेल डॉ . गौरव नायक डॉ . देवेन्द्र जैन डॉ . सौरभ जैन डॉ . गौरव जैन डॉ . चक्रेश चौधरी डॉ . विराज मोहन पाण्डे डॉ . आर.पी. कोरी डॉ . विदेश शर्मा डॉ . उमाशंकर पटेल डॉ . विकांत चौहान डॉ . तनुल जैन सर्जरी विशेषज्ञ डॉ . हुसामुद्दीन डॉ . सुदेश जैन डॉ . जे . पी पसारी डॉ . पी . बुधवानी डॉ . सत्येन्द्र पटेल डॉ . उमेश तंतवाय डॉ . सुनीता तंतवाय डॉ . अनु दुआ नाक – कान- गला विशेषज्ञ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ . विशाल शुक्ला डॉ . विनोद कुकरेजा डॉ . संजय त्रिवेदी डॉ . तरुण दुआ डॉ . राजेश नामदेव डॉ . सुधीर आर्या नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ . सुधा राय डॉ . राकेश राय डॉ . सचिन जैन डॉ . जलज बजाज डॉ . सोनू शर्मा डॉ . सौरभ पालीवाल चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ . प्रकाश रॉय। सभी ने अपनी प्राइवेट ओपीडी बंद रखकर जनहित में आज अपना पूरा दिन शिविर में दिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now