नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विक्की रोहित सुसाइड मामले में आज परिजनों के समर्थन में सर्व समाज द्वारा अस्पताल चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

विक्की रोहित सुसाइड मामले में आज परिजनों के समर्थन में सर्व समाज द्वारा अस्पताल चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

विक्की रोहित सुसाइड मामले में आज परिजनों के समर्थन में सर्व समाज द्वारा अस्पताल चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया।

दमोह के बजरिया वार्ड निवासी विक्की रोहित सुसाइड मामले में आज 13 दिन बाद सर्व समाज द्वारा धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। बीते 13 दिन पहले दमोह के राशन दुकान संचालक विक्की रोहित द्वारा सुसाइड किए जाने के बाद सुसाइड लेटर के आधार पर दमोह पुलिस द्वारा एफ आई आर दर्ज होने के बाद दमोह सांसद द्वारा दिए गए बयानों के चलते गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यह मामला सीआईडी को सौंप दिया है। इसी बात को लेकर परिजनों के साथ साथ समाज के लोगों में भी इस बात का रोष व्याप्त देखा गया की कानूनी प्रक्रिया में दमोह सांसद का हस्तक्षेप उनके बयानों से समाज व उनके परिवारों को लग रहा है की जांच को भी प्रभावित कर सकते हैं।


आज के धरना प्रदर्शन में भा जा पा के वरिष्ठ कार्यकर्ता के साथ हुए अन्याय के साथ युवा नेता सिद्धार्थ मलैया खड़े नजर आए उन्होंने पहले तो परिजनों को सांत्वना दी और कहा कि हमें बहुत दुख है कि हमारे होते हुए विक्की ने ऐसा कदम उठाया हमसे कोई बात नहीं की इस संबंध में अगर बात कर लेता तो यह नौबत नहीं आ पाती और न्याय प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न किए जाने जैसे सवाल उठाए और दमोह जिले में

समाजों के बीच घर्षण पैदा करने के आरोप लगाते हुए बताया कि अच्छा है आज जो धरना हुआ है वह उनके परिवार और समाज के लोगों ने सर्व समाज को आह्वाहन करते हुए आज का धरना प्रदर्शन किया हम यह नहीं कहते कि कौन दोषी है और कौन नहीं लेकिन कानूनी प्रक्रिया को बाधा नहीं पहुंचाना चाहिए जो भी कानूनी प्रक्रिया से इंसाफ मिलता उसे स्वीकार किया जाता लेकिन समाजों को लड़ाने का काम नहीं होना चाहिए नाही कानूनी प्रक्रिया में दखलअंदाजी होनी चाहिए। पूर्व में कई मामलों में कभी कोई समाज ज्ञापन दे रही है तो कभी कोई समाज ज्ञापन दे रही है दोषी होने के बावजूद भी समाजों के ज्ञापन इस बात के संकेत दे रहे हैं कि समाजों में आपसी टकराव पैदा किया जा रहा है।


कांग्रेस नेता कोमल अहिरवाल बताया कि हमारी समाज के खिलाफ षडयंत्र पूर्ण कार्रवाई की जा रही है पूर्व में भी एक व्यापारी की प्रताड़ना से हमारे समाज के एक युवक की जान गई थी उसने भी सुसाइड किया था और सुसाइड लेटर लिखकर व्यापारी पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे उसके बाद कुछ व्यापारी इकट्ठा होकर दमोह सांसद के यहां ज्ञापन देने पहुंचे जिसके बाद वह मामला भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अब दूसरी घटना विक्की रोहित मामले में भी सुसाइड नोट आने के बाद भी f.i.r. तक दर्ज होने में दमोह सांसद को आपत्ति नजर आई ऐसे में भला हमारी समाज कैसे निष्पक्ष न्याय की उम्मीद रख सकती है।

अस्पताल चौराहे पर करीब 3 घंटे से अधिक समय तक धरना प्रदर्शन कर सभी ने अपनी अपनी बात रखी और धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम  को ज्ञापन सौंपा भारी भीड़ और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो इस बात को ध्यान में रखते हुए दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल तैनात किया देहात थाना टीआई सत्येंद्र सिंह सागर नाका चौकी प्रभारी गरिमा मिश्रा की मौजूदगी रही

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now