दमोह कोतवाली क्षेत्र में घूम रही बगैर नंबर की बोलेरो। कई लोग कर रहे है बोलेरो से चोरियां तो कई बोलेरो अवैध शराब तस्करी में लिप्त।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

दमोह कोतवाली क्षेत्र में घूम रही बगैर नंबर की बोलेरो। कई लोग कर रहे है बोलेरो से चोरियां तो कई बोलेरो अवैध शराब तस्करी में लिप्त।
दमोह सिटी कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों जगह जगह पर शराब बेची जा रही है जिससे वार्ड वासी काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं। बात करें पथरिया फाटक क्षेत्र की तो वहां हर गली में एक अवैध कलारी देखी जा सकती है तो वही बड़ापुरा की बात करें तो यहां पर भी एक दबंग अपने घर पर ही अवैध कलारी खोले बैठा हुआ है जिसे पुलिस पकड़ने में आज तक नाकाम दिखाई दी। और वहीं दूसरी ओर बीड़ी पत्ती कॉलोनी में भी एक अवैध शराब माफिया भी अपने घर पर अवैध कलारी खोले हुए हैं और पुलिस के डर दहशत के बगैर खुलेआम कलारी चला रहा है।

इन सभी जगह के लोगों की बात कहे तो यह सभी लोग कई बार पुलिस को फोन लगाकर मुखबरी करते हैं लेकिन पुलिस इन पर कोई कार्यवाही नहीं करती। कभी गाहे-बगाहे खानापूर्ति के तौर पर कार्यवाही सामने आती भी है तो वह भी इतनी कम मात्रा में पकड़ी जाती है कि ऐसा लगता है जैसे शराब माफिया ने खुद ही उन्हें 10 20 पऊए शराब देखकर अपने ऊपर कार्यवाही करवाई हो। यह सभी अवैध शराब बेचने वाले दमोह में नए-नए ठेकेदारों के संरक्षण मे शराब बेच रहे हैं इनका एक ऑफिस शहर के पॉश एरिया पुलिस कंट्रोल रूम के आगे है यहां से सभी जगह पर अवैध शराब सप्लाई की जाती है देखने में यहां तक आया है कि इनकी कई बोलेरो बगैर नंबर की है और एक ही कंपनी एक ही कलर सफेद जिसके सामने वाले कांच पर मां लिखा हुआ है बोलेरो हैं जो कि शहर में काली फिल्म चढ़ाकर अवैध शराब सप्लाई किया करती हैं ऐसी दो बेलेरो हमने अलग अलग स्थानों पर देखी जिसमें गाड़ी नंबर नहीं था और ब्लैक कांच की खिड़कियां वाली यह गाड़ी जिनकी शक्ल हूबहू एक जैसी है और गाड़ी के आगे वाइट कलर से मां लिखा हुआ है इन गाड़ियों से अवैध दारू सप्लाई की जा रही है।

अभी कुछ दिन पहले सफेद कलर की बगैर नंबर की ब्लेरो जिस पर काली फिल्म चढ़ी थी सामने के कांच पर केजीएन लिखा था जिस बेलेरोसे तीन चोर उतरे और मोरगंज स्थित एक व्यापारी के गोदाम मे लगे ताले दिन दहाड़े काटकर अपने ताले डाल दिए गए उसके बाद रात में अकबर दलाल की मदद से एक किराए का ट्रक लाकर पूरी गोदाम खाली कर दी गई जिसमें लाखों रुपए का सामान चोरी हुआ था। दमोह पुलिस यूं तो आए दिन चौराहों पर वाहन चेकिंग के नाम पर चालानी कार्यवाही करती दिखाई देती है लेकिन आज तक ऐसी बगैर नंबर की कई बोलेरो खुलेआम दमोह की सड़कों पर घूम रही है और अवैध कारोबार में लिप्त दिखाई दे रही है उसके बावजूद भी आज तक दमोह पुलिस को कोई भी ऐसी बेलेरो को पकड़ने में कामयाबी क्यों नहीं मिली।

अब देखना होगा समाचार आने के बाद अपराधों में लिप्त बेलेरो मालिकों पर और चोरों एवं शराब तस्करों पर पुलिस कब तक कार्यवाही करती है। या यूं ही चालानी कार्यवाही के नाम पर गरीब जनता को चौराहों पर अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई एवं दिनभर मजदूरी कर कमाए गए पैसे को चेकिंग के नाम पर भारते रहेंगे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






