नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 48 घंटे से हो रही बारिश के चलते दमोह की सारी नदियां उफान पर व्यारमां नदी का दिख रहा है रौद्र रूप। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

48 घंटे से हो रही बारिश के चलते दमोह की सारी नदियां उफान पर व्यारमां नदी का दिख रहा है रौद्र रूप।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

48 घंटे से हो रही बारिश के चलते दमोह की सारी नदियां उफान पर व्यारमां नदी का दिख रहा है रौद्र रूप।

दमोह जिले में पिछले 48 घंटे से हो रही जोरदार बारिश के चलते जहां जिले के सभी ग्रामीण अंचलों से पेड़ गिरने व लोगों के कच्चे मकान गिरने की खबरें आ रही है तो वही नदियों के किनारे बसे गांव के लोग नदियों के रौद्र रूप से परेशान देखे जा रहे हैं। दमोह जिले के पटेरा पंचायत के ग्राम पंचायत कुंवरपुर से निकलने वाली नदी व्यारमां नदी का रौद्र रूप देखा जा रहा है।

दमोह जिले के पटेरा ग्राम पंचायत के ग्राम कुंवरपुर से निकलने वाली व्यारमां नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है पड़री सैजपुर से लेकर नदी से सटे 5 किलोमीटर तक के गांव में नदी का पानी पहुंच चुका है जिससे यहां का सारा एरिया जलमग्न

हो गया है गांव में पानी भर जाने की वजह से विद्युत सप्लाई भी बंद कर दी गई है जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है प्रशासन को नदी से सटे गांव की जानकारी लेते रहना चाहिए और गांव वालों को भी समय रहते नदी के प्रकोप के बारे में बताते रहना चाहिए ताकि नदी के तेज बहाव में और तेज बारिश में किसी भी प्रकार की जनहानि ना हो ग्राम पंचायत कुंवरपुर में छोटे नाला भी अब इतना विकराल रूप लिए हुए हैं जैसे वह नदी के समान बह रहे हैं कई नाले टूट जाने से ग्रामीण बस्तियों में नाले का पानी घुस गया है

जिससे ग्रामीणों को काफी समस्याएं हो रही हैं व्यारमां नदी पर बने ब्रिज के ऊपर  नदी का पानी पांच फुट ऊपर तक आ चुका था जिले की सारी नदियां 48 घंटे की बारिश के बाद पहले ही उफान पर आ चुकी थी। बरघी बांध में अतिरिक्त पानी आ जाने के कारण बरघी बांध के सारे गेट खोल दिए गए हैं जिस वजह से जिले की सारी नदियां उफान पर चल रही है।

पटेरा से लोकेंद्र राजपूत की रिपोर्ट।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now