सीएम शिवराज सिंह चौहान के ना आने से बाढ़ में फंसे लोगों की हुई मदद। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

सीएम शिवराज सिंह चौहान के ना आने से बाढ़ में फंसे लोगों की हुई मदद।
दमोह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगमन होना था जिसमें लाडली बहना आयुष्मान कार्ड का वितरण एवं चुनावी वर्ष होने के कारण दमोह की जनता दमोह में कई सौगात के इंतजार मैं थी।कि 4 अगस्त को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दमोह में रोड शो व विशाल आम सभा का आयोजन होना था जिसकी तैयारियां पहले से प्रारंभ हो गई थी।

2अगस्त की रात्रि से जो बारिश प्रारंभ हुई 48 घंटे तक निरंतर होती रही इसी वजह से जबलपुर के बरघी बांध के सारे गेट खोलने पड़े जिस वजह से दमोह जिले के सभी ग्रामीण अंचलों में नदियों का जलस्तर अचानक से बढ़ गया पटेरा क्षेत्र में आने वाली व्यारमां नदी ने ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि कई गांव इसकी चपेट में आ गए कई गांव में पानी भर गया जिसकी वजह से लोगों को परेशानी होने लगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रोग्राम में आने वाली जनता को खाने के पैकेट बनवाए गए थे पटेरा पंचायत से करीब 6000 लोगों के आने की आशा से खैर माता स्व सहायता समूह को खाना बनाने का काम दिया गया था खाना बनाने का काम चल ही रहा था कि अचानक से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह


चौहान के ना आने की खबर स्व सहायता समूह को लगी तब तक खाने के करीब ढाई हजार पैकेट बन चुके थे स्व सहायता समूह को व्हाट्सएप फेसबुक पर डेंजर भारत न्यूज़ के माध्यम से कई गांव में बाढ़ में फंसे लोगों की खबरें भी मिल रही थी खेर माता स्व सहायता समूह द्वारा एक सराहनीय कार्य करते हुए ट्रैक्टर व जीप की मदद से बाढ़ ग्रस्त ग्राम

पड़री सहजपुर कुंवरपुर शंकरगढ़ जमाटा बिला मैं समिति के सदस्य रिंकू राजपूत अमित राजपूत गुड्डा खान राजन रैकवार बेनी राम पटेल चरण सिंह परिहार ने पूरी मेहनत कर इन सभी गांव गांव जाकर खाने के पैकेट जरूरतमंद लोगों में वितरण किये। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का यह दौरा कैंसिल होना उन बाढ़ पीड़ितों को बहुत सुकून देने वाला रहा लेकिन दमोह की राजनीति में मुख्यमंत्री के ना आने से दमोह में चल रही राजनीति करने वाले लोगों को जो मुख्यमंत्री के आने से राहत सुनिश्चित मानी जा रही थी उन्हें अभी वह राहत कुछ दूर नजर आने लगी होगी।
पटेरा से लोकेंद्र राजपूत की रिपोर्ट
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






