नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विशाल मेगा मार्ट के चलते किसी दिन जा सकती है किसी गंभीर मरीज की जान। डेंजर भारत प्रमुख पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

विशाल मेगा मार्ट के चलते किसी दिन जा सकती है किसी गंभीर मरीज की जान। डेंजर भारत प्रमुख पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

विशाल मेगा मार्ट के चलते किसी दिन जा सकती है किसी गंभीर मरीज की जान।

दमोह जिले में टाॅकीज चौराहे पर विशाल मेगा मार्ट यूं तो पिछले 5 साल से अधिक समय से चल रहा है लेकिन जब से यह विशाल मेगा मार्ट खुला है तभी से यहां पर विशाल मेगा मार्ट के कस्टमर की फोर व्हीलर गाड़ी और मोटरसाइकिल रखें जाने से यहां पर आए दिन जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है पिछले दिनों हमने विशाल मेगा मार्ट की वजह से होने वाले जाम की स्थिति को दिखाया था तब डीआईजी रैंक के

अधिकारी की गाड़ी विशाल मेगा मार्ट के सामने जाम के कारण करीब 10 मिनट जाम में फंसी रही विशाल मेगा मार्ट के ग्राहक रोड़ पर गाड़ी खड़ी कर देते है और विशाल मेगा मार्ट की तरफ से किसी ग्राहक को मना नहीं किया जाता गाड़ियां रखने से यही वजह है कि यहां दिन में दो से 4 बार जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है इसके बावजूद भी यातायात दमोह द्वारा आज तक विशाल मेगा मार्ट पर कोई भी कड़ी कानूनी

कार्यवाही नहीं की गई यही वजह है कि विशाल मेगा मार्ट संचालक के हौसले बुलंद हैं कि दिन में चार बार जाम की स्थिति होने के बाद और डीआईजी रैंक के अधिकारी की गाड़ी जाम मैं फसने के बावजूद विशाल मेगा मार्ट प्रबंधक द्वारा आज तक वहां अपना एक प्राइवेट गार्ड तक खड़ा नहीं किया जो कि मॉल के सामने रोड़ पर गाड़ियां ना खड़ी होने दे कल जो देखने को मिला एक मरीज की जान पर ही बन आई जब गंभीर

मरीज को लेकर 108 एंबुलेंस विशाल मेगा मार्ट के सामने से गुजर रही थी तभी विशाल मेगा मार्ट के सामने खड़ी कारों के चलते वहां पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई और करीब 5 मिनट तक 108 एंबुलेंस जाम में फंसी रही ना ही उस वक्त टॉकीज चौराहे पर कोई ट्राफिक पुलिस ना विशाल मेगा मार्ट का गार्ड नजर आया भला हो कुछ समाजसेवियों का जिन्होंने ट्राफिक की व्यवस्था सुचारु कर एंबुलेंस को जाम से निकाला।अब देखना होगा समाचार आने के बाद विशाल मेगा मार्ट पर नवागत एसपी क्या कार्यवाही करते है अगर समय रहते यहां लगने वाले जाम की स्थिति पर काबू नहीं पाया गया तो किसी दिन गंभीर मरीज की जान भी जा सकती है। शहर के लोगों में यह चर्चा भी चल रही है कि एक गरीब आदमी बगैर हेलमेट या गाड़ी के आगे नंबर प्लेट ना हो और जो दिन भर मजदूरी कर कर घर लौट रहे हो तो दमोह की यही ट्राफिक पुलिस गरीब आदमी की दिन भर की मजदूरी चालानी कार्यवाही के नाम पर ले लेती है। लेकिन क्या वजह है कि विशाल मेगा मार्ट पर आज तक दमोह यातायात पुलिस ने कोई कार्यवाही क्यों नहीं की। अब देखना होगा समाचार प्रकाशित होने के बाद दमोह के नवागत sp इस संबंध में विशाल मेगा मार्ट पर क्या कार्यवाही करते हैं। या यूं ही कानून का डंडा सिर्फ गरीबों पर चलता रहेगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now