मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 23 अगस्त को दमोह में 1600 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कल तहसील ग्राउंड से करेंगे
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 23 अगस्त को दमोह में 1600 करोड़ के
विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे
दमोह : 22 अगस्त 2023
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 23 अगस्त को दमोह आयेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान दमोह में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में जिले के लिए 1600.9 करोड़ की लागत से विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमें जल संसाधन विभाग के सतधरू मध्यम सिचाई परियोजना लागत 315.65 करोड़, सीता नगर सिचाई परियोजना 518.09 करोड़, चकेरी घाट स्टॉपडेम कम काजवे लागत 11.61 करोड़ रूपये तथा लोक निर्माण विभाग (भवन) द्वारा बनाये गये संयुक्त तहसील कार्यालय भवन (नगरीय तहसील दमयंती नगर में भवन) लागत 4.92 करोड़ के कार्यो का लोकार्पण किया जायेगा।

इसी प्रकार म.प्र. जल निगम के बेबस सुनार-1 समूह जल प्रदाय योजना लागत 169.09 करोड़ तथा बेबस सुनार-2 समूह जल प्रदाय योजना लागत 580.73 करोड़ रूपये के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन भी श्री चौहान करेंगे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






