दमोह पुलिस को दे रहे चोर चुनौती एक ही दुकान पर छह माह में तीसरी बार चोरी कर कर दिखा रहे पुलिस को ठेंगा।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

दमोह पुलिस को दे रहे चोर चुनौती एक ही दुकान पर छह माह में तीसरी बार चोरी कर कर दिखा रहे पुलिस को ठेंगा।
दमोह में पिछले कई दिनों से लगातार चोरियों की खबरें सामने आती रहीं हैं चोरी के सीसीटीवी फुटेज भी लगातार सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं और पुलिस को भी मुहैया कराए जाते हैं लेकिन न जाने क्या वजह है कि पुलिस आज तक जिले में हुई बड़ी-बड़ी चोरियों का दमोह पुलिस पता नहीं लगा पाई।

दमोह के टॉकीज चौराहे पर स्थित मोनिका ट्रेडर्स के यहां 6 माह में तीसरी बार चोरों ने चोरी को अंजाम दिया है पहली बार तो दमोह पुलिस ने इनकी एफ आई़ आर भी नहीं लिखी महज आवेदन लेकर भगा दिया पिछले एक से डेढ़ महीने पहले भी चोरी हुई जिसकी पुलिस ने एफ आई आर लिखी और बीती रात आज फिर मोनिका ट्रेडर्स के यहां लाखों रुपए की चोरी हो जाने की जानकारी मिली साथ ही सीसीटीवी फुटेज मैं चोर कैद हुआ है चोर सीसीटीवी कैमरे में तो कैद हो रहे हैं लेकिन अभी तक चोर जेल में कैद नहीं हो पा रहे हैं।

आपको बता दें कि ऐसा नहीं है कि दमोह पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पाती दो दिन पहले ही पुलिस ने एक मंदिर की चोरी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है जिसमें चोरों से घंटा पकड़ने में दमोह पुलिस को कामयाबी मिली अब देखना होगा मोनिका ट्रेडर्स पर चोरों द्वारा दमोह पुलिस को बार-बार चोरी कर चुनौती दी जा रही है चोरों की चुनौती पर पुलिस कब तक चोरों को पकड़ पाती है या यूं ही चोर खुलेआम चोरी करते रहेंगे और पुलिस को चिढ़ाते रहेंगे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






