पुलिस को चुनौती बने चोरों को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता। चोरों की दहशत से सिटी कोतवाली क्षेत्र के नागरिकों ने ली राहत की सांस।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

पुलिस को चुनौती बने चोरों को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता। चोरों की दहशत से सिटी कोतवाली क्षेत्र के नागरिकों ने ली राहत की सांस।
दमोह:स्थानीय गुरमुखदास पिता तखतमल प्रथवानी निवासी अग्रवाल स्कूल के सामने सिंधी केम्प की 29 अगस्त की रिपोर्ट के आधार पर मेडिकल एवं किराना दुकान मोहन टाकीज तिराहे पर है जो 28 और 29 अगस्त की दरमियानी रात अज्ञात चोरों द्वारा दुकान की सटर तोड़कर दुकान के अंदर से 50000 से 60000 रूपये चुरा ले गये जिसके बाद अज्ञात चोरो के विरूद्ध अप.क्र. 761/23 धारा 457,380 ताहि, का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया,एवं 07 अगस्त को राजेश पिता गोकलचंद चौधरी निवासी मागंज वार्ड 1 द्वारा श्री दिगंबर नसिया जी जैन मंदिर से कांच की गुल्लक से अज्ञात आरोपियों

द्वारा 7000/- रूपये चोरी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अप.क्र. 686/ 23 धारा 457, 380 ताहि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी के मार्गदर्शन में एवं अति पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के निर्देशन पर उपनिरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित कर सीसीटीव्ही के आधार पर शहर के निगरानी बदमाशो को तलब कर पूछताछ की गयी और आरोपी करन पिता रवि वंशकार (19) कैलाश पिता लल्ला वंशकार

(21) इशू उर्फ ओम पिता जगदीश (21) सभी निवासी कैदो की तलैया से अप.क्र. 761/23 धारा 457,380 ताहि मे 45,000 रूपये तीनो आरोपियो से एवं अप.क्र. 686/ 23 धारा 457,380 ताहि मे 4000 रूपये मशरूका उक्त तीनो आरोपियो से बरामद किया गया और 49000 रूपये मशरूका के गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपियो को न्यायालय पेश किया जाएगा।इस कार्य में उपनिरीक्षक श्याम बेन सउनि रघुवीर सिंह, प्रधान आरक्षक अनिल गौतम, प्रधान आरक्षक डेलन प्रधान आरक्षक राकेश सायवर आरक्षक देशराज, आरक्षक कृष्णकुमार,आरक्षक ओमप्रकाश,आरक्षक नरेन्द्र पटैरिया, आरक्षक भूपेन्द्र, आरक्षक रूपनारायण, आरक्षक रामकुमार,आरक्षक आकाश,आरक्षक नितिन आरक्षक जुनैद महिला आरक्षक संगीता महिला आरक्षक विभा सराहनीय भूमिका रही।

लूट प्रकरण के आरोपी दो दिन में गिरफ्तार।
शहर के निकट मानपुरा के आगे हटा रोड पर प्रकरण के फरियादी राजा रजक पिता कपूरा रजक (27) 26 अगस्त की शाम करीबन 08.45 बजे से 09.00 बजे के बीच उसके साथी संजय पटेल के साथ 5,000/- रुपये व दो मोबाईल की लूट की गई थी,राजा रजक की रिपोर्ट पर थाना दमोह देहात में अपराध क्रमांक 525/2023 धारा 392 भा.द.वि. का अपराध अज्ञात चार आरोपियों के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

एवं 27 अगस्त की शाम करीबन 09.45 बजे अज्ञात चार लड़कों के द्वारा इमलाई रोपवे ब्रिज के पास दमोह-छतरपुर रोड पर प्रकरण के फरियादी बसंत पिता लल्लू कुर्मी (30) निवासी हिनोता थाना बटियागढ़ व उसके साथी राघवेन्द्र के साथ 15,100/-रुपये व 02 मोबाईल की लूट की गई थी। बसंत कुर्मी की रिपोर्ट पर थाना दमोह देहात में अपराध क्रमांक 531/2023 धारा 392भा.द.वि. का अपराध अज्ञात चार आरोपियों के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक,अति. पुलिस अधीक्षक के द्वारा दिशा-निर्देशन किया गया एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में टीम गठित कर घटना के 48 घंटो के भीतर विश्वस्त मुखबिर तंत्र एवं तकनीकि सहयोग से दिनांक 29 अगस्त को उपरोक्त दोनों घटना के आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे अपराध में लूटे गये मोबाईल एवं नगदी बरामद की गई और न्यायालय में पेश किया गया है।गिरफ्तार आरोपी विकास पिता स्व. प्रकाश अहिरवार (19) इमलाई मस्जिद के पास दमोह, महेन्द्र साहू पिता संतोष साहू (19) इमलाई मस्जिद के पास दमोह

दशरथ पिता स्व. चम्पालाल रैकवार (19) लोको दमोह,मोहित पटेल पिता मूलचंद्र पटेल (18) इमलाई मस्जिद के पास दमोह, बादल पिता तुलसी पटेल (22) निवासी इमलाई मस्जिद के पास थाना दमोह देहात से 09 मोबाईल कीमती करीब 11,000 रूपये, नगदी 7,000/- रुपये,03 मोटरसायकल कीमती 1,25,000/- रुपये जप्त किए गए,आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी दमोह देहात निरीक्षक आनंद सिंह ठाकुर, उनि संजू सैयाम, सउनि बीएस ठाकुर, उनि अमित मिश्रा, सउनि रमाकांत मिश्रा, प्रआर, राकेश अठ्या प्रआर, अजीत दुबे, प्रआर, सौरभ टण्डन, प्रचार, संजय पाठक, प्रआर सूर्यकांत, आर. नवीन, आर. अजय आर बजेंद्र आर चा.- रविन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही जिन्हें पुरुस्कृत किया जाएगा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






