नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिना पुलिस वेरिफिकेशन बाहरी लोगों को कमरा किराए पर देने वालों पर पुलिस का शिकंजा! – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

बिना पुलिस वेरिफिकेशन बाहरी लोगों को कमरा किराए पर देने वालों पर पुलिस का शिकंजा!

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिना पुलिस वेरिफिकेशन बाहरी लोगों को कमरा किराए पर देने वालों पर पुलिस का शिकंजा!

दमोह। जिले में बाहरी लोगों के बगैर पुलिस वेरिफिकेशन मकान मालिकों द्वारा कमरे और मकान किराए पर देने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए अब पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के सख्त आदेशों के बाद दमोह पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रविवार को शहर के नूरी नगर, बिलवारी मोहल्ला और कसाई मंडी क्षेत्र में दबिश दी गई।


कार्यवाही के दौरान मकान मालिक मुस्तकीम पिता नन्नू शेख (बिलवारी मोहल्ला), सरबर पिता मुन्ना खान (कसाई मंडी), और मोहम्मद सरफराज खान पिता गुल मोहम्मद (गढ़ी मोहल्ला, गुडलक मंजिल, नूरी नगर) के घरों में ठहरे करीब 54 बाहरी मुसाफिरों की जांच की गई।


इन मुसाफिरों से उनके दस्तावेज और पहचान पत्रों की जानकारी ली गई। पूछताछ में सामने आया कि ये लोग उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से आकर दमोह में फेरी लगाकर माला, रत्न, चादर, कंबल, कपड़े और लाइटिंग सामान बेचते हैं। पुलिस ने उन्हें साफ हिदायत दी कि शहर में रहते हुए किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल न हों, अपना आचरण ठीक रखें और जब भी शहर छोड़कर जाएं तो उसकी जानकारी तत्काल थाना कोतवाली में दर्ज कराएं।


पुलिस ने साथ ही मकान मालिकों को भी सख्त चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी भी बाहरी व्यक्ति को बिना पुलिस वेरिफिकेशन ठहराया गया तो मकान मालिक के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
दमोह पुलिस की यह कार्यवाही न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम है बल्कि यह भी स्पष्ट संदेश देती है कि शहर में बाहरी व्यक्तियों को ठहराने से पहले उनकी पूरी जानकारी पुलिस को देना अब हर मकान मालिक की जिम्मेदारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

You may have missed