नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नोहलेश्वर महोत्सव में मंत्री लोधी ने खेली फूलों की होली, ब्रज की राई पर थिरके कदम – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

नोहलेश्वर महोत्सव में मंत्री लोधी ने खेली फूलों की होली, ब्रज की राई पर थिरके कदम

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नोहलेश्वर महोत्सव में मंत्री लोधी ने खेली फूलों की होली, ब्रज की राई पर थिरके कदम
भक्ति, संगीत और संस्कृति का संगम; पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब
हॉट एयर बैलून बना आकर्षण का केंद्र, पत्रकारों का मंच से हुआ सम्मान

दमोह, नोहटा स्थित ऐतिहासिक नोहलेश्वर धाम में आयोजित नोहलेश्वर महोत्सव 2026 के पंचम दिवस पर भक्ति, संस्कृति और जनआस्था का भव्य संगम देखने को मिला। प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी के मार्गदर्शन एवं महोत्सव संयोजक सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस महोत्सव में अपार जनसमर्थन उमड़ा। पारंपरिक ब्रज की राई लोकनृत्य ने ऐसा समां बांधा कि पिछले वर्षों के सभी रिकॉर्ड टूटते नजर आए।


कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और भगवान श्री गणेश के विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ। मंच से संबोधित करते हुए मंत्री लोधी ने कहा कि नोहटा जैसे सांस्कृतिक केंद्रों पर आयोजित महोत्सव जन-जन को जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि नोहलेश्वर महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए अवसरों का उत्सव है।

मुख्यमंत्री के संभावित आगमन से क्षेत्र को नई पहचान और संभावनाएँ मिलेंगी।
मंत्री लोधी ने कहा कि महोत्सव स्थानीय कला, संस्कृति और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का सशक्त मंच बनकर उभर रहा है। उन्होंने मेले में शामिल एडवेंचर गतिविधियों और हॉट एयर बैलून का विशेष उल्लेख करते हुए नागरिकों से इसका लुत्फ उठाने का आह्वान किया।
महोत्सव के मंच से जिले के समस्त पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों की भूमिका को रेखांकित करते हुए मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी एवं संयोजक सत्येंद्र सिंह लोधी ने सभी पत्रकार बंधुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया। एक ही मंच पर जिले के पत्रकारों की उपस्थिति ने एकता का संदेश दिया।


प्रसिद्ध लोकगीत गायक जितेंद्र खरे ‘जित्तू’ और उनकी टीम ने सुमधुर लोकगीतों की प्रस्तुति दी, जिस पर जनसमूह झूम उठा। ब्रज की पारंपरिक राई लोकनृत्य के दौरान मंत्री लोधी स्वयं को थिरकने से नहीं रोक पाए और पुष्प वर्षा कर फूलों की होली खेली। भक्तिमय वातावरण ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया।
मुख्य कार्यक्रम से पूर्व स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। महोत्सव के मंच पर स्थानीय प्रतिभाओं को प्रदर्शन का अवसर दिया गया और उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन राजीव अयाची, जुगल शर्मा, अमन जैन और ब्रजेन्द्र राठौर ने किया।
नोहलेश्वर महोत्सव का पंचम दिवस भक्ति, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण बनकर सामने

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now