नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बाहुबली कब्जा धारियों को संरक्षण तो गरीबों के आशियाने पर बुलडोजर क्यों जब तक चलेगी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तब तक दिखाएंगे प्रशासन को आईना गरीबों की आवाज बनेंगे हम| – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

बाहुबली कब्जा धारियों को संरक्षण तो गरीबों के आशियाने पर बुलडोजर क्यों जब तक चलेगी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तब तक दिखाएंगे प्रशासन को आईना गरीबों की आवाज बनेंगे हम|

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*बाहुबली कब्जा धारियों को संरक्षण तो गरीबों के आशियाने पर बुलडोजर क्यों जब तक चलेगी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तब तक दिखाएंगे प्रशासन को आईना गरीबों की आवाज बनेंगे हम*

जिला प्रशासन इन दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मामा जी के मूड के अनुसार शहर को अतिक्रमण से मुक्त कराने के कार्य में संलग्न है परंतु दूसरी ओर बाहुबली कब्जाधारियों के कब्जों को प्राथमिकता से ना हटा कर गरीबों के आशियाने को उजाड़ा जा रहा है। ऐसा नहीं है कि प्रशासनिक अधिकारियों को हाउसिंग बोर्ड और राजस्व की जमीन पर बाहुबलियों के करोड़ों के कब्जे की जानकारी नहीं है जबकि वहां तो एक नाले के प्राकृतिक स्वरूप को बदलकर कुछ अपनों को लाभ तक पहुंचाया गया है परंतु फिर भी उन्हें ना तोड़ कर गरीबों के गरीबों के आशियाने को तोड़ने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान दिखाई दे रहा है। विगत दिवस भैरोवहा गुरूनानक स्कूल के पीछे जवलपुर रोड के वार्डवासियों ने कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौपते हुए बताया कि प्रशासन द्वारा ग्राम भैरोवहा गुरुनानक स्कूल के पीछे हरसिद्धि माता मड़िया दमोह के वार्डवासियों को मकान खाली करने का नोटिस जारी किया गया था जिसमें

वार्डवासियों को तहसीलदार द्वारा 2 दिन में मकान खाली करने का आदेश दिया गया था अन्यथा अतिक्रमण के द्वारा निर्माण मकानों को तोड़ दिया जाएगा। जिसके बाद वार्ड वासियों ने कलेक्टर महोदय से निवेदन किया कि हम लोग यहां 20 साल से मकान बनाकर रह रहे हैं और जुर्माना की राशि भी दी है अतः आपसे निवेदन है कि अवैध कब्जा वाली जमीन को हटवाने के आदेश जारी न करवाने की कृपा करें।

दमोह प्रशासन मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन नहीं करते हुए सिर्फ मुख्यमंत्री जी को खुश करने में लगा हुआ है दमोह के असाटी वार्ड में शहर का सबसे बड़ा नाला है जोकि सिविल वार्ड 2 छोटी मस्जिद से पुराना थाना टॉकीज चौराहा असाटी वार्ड होते हुए बड़े पुल के आगे तक जाता है इस नाले पर शहर के दबंगों द्वारा दो से तीन मंजिला इमारतें खड़ी कर ली गई हैं जिससे इस नाले की सफाई नहीं हो पाती बरसात के समय में नाले की सफाई ना होने के कारण नाली का गंदा पानी दूसरे लोगों के घरों में चला जाता है जिसकी शिकायत नगर पालिका से कई बार की गई वह भी इसी अतिक्रमण का हवाला देकर शांत हो जाते हैं जबकि आज मुख्यमंत्री के सख्त आदेश के बावजूद भी क्या वजह है कि इन बाहुबलियों से दमोह जिला प्रशासन भी नहीं बोल रहा है मुख्यमंत्री के सख्त आदेश के बाद भी इस नाले को कब्जा मुक्त नहीं कराया जा रहा है इससे यह स्पष्ट है कि दमोह प्रशासन मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन नहीं करते हुए सिर्फ दिखावा कर रहे हैं

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now