नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गैरों पर सितम अपनों पर रहम ऐ नगर पालिका यह जुल्म ना कर| मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के आदेश पर हो रही कार्यवाही को मध्य प्रदेश के सभी नगर पालिका कर्मचारी नंबर गेम बढ़ाने में लगे डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

गैरों पर सितम अपनों पर रहम ऐ नगर पालिका यह जुल्म ना कर| मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के आदेश पर हो रही कार्यवाही को मध्य प्रदेश के सभी नगर पालिका कर्मचारी नंबर गेम बढ़ाने में लगे डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गैरों पर सितम अपनों पर रहम ऐ नगर पालिका यह जुल्म ना कर|

दमोह नगर पालिका कुछ दिनों से चर्चाओं का विषय बनी हुई है जबकि नगर पालिका कर्मचारी अपना कार्य बखूबी कर रहे हैं अभी कुछ समय पहले एक नगरपालिका कर्मचारी के साथ मारपीट की गई थी नगर पालिका कार्य न करें तो लोग उंगली उठाते हैं अगर नगर पालिका के कर्मचारी कार्य करने निकलते हैं तो उनको दबाव बनाया जाता है निशी कांत शुक्ला से हमारी बात हुई सीएमओ, ने बताया, नगर पालिका अपनी निष्ठा से कार्य करती है

लेकिन कुछ समाज के ठेकेदार द्वारा खुद की नेतागिरी चमकाने के चक्कर में हम लोगों को कार्य में बाधा उत्पन्न करते हैं लेकिन हमको इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ता मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह ने हम लोगों को अवैध कब्जा धारियों के कब्जे हटाने का कार्य दिया है और जिले को स्वच्छता में अच्छा स्थान दिलाने का कार्य करना है निशी कांत शुक्ला ने बताया कि , हम लोग अतिक्रमण करने जाते हैं तो उस पर भी उंगली उठती है

जो कि गलत है और जो रसूखदार और राजनेता है वह दबाव भी बनाते हैं हमारे कर्मचारियों पर और कुछ लोग मीडिया के मार्फत से नगर पालिका को घेरने मैं पीछे नहीं हटते । मीडिया के सामने नगरपालिका को कुछ लोग विलेन साबित करना चाहते हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं है निशी कांत शुक्ला द्वारा यह भी बताया गया कि नगर पालिका किसी को भूमि दे 35 माह के एग्री मेंट पर तो उस दुकान का मालिकाना हक किसी ने नहीं दिया है लोग अपने द्वारा पक्की निर्मित दुकान बना लेते हैं बिना

नगर पालिका की परमिशन से सीएमओ निशी कांत शुक्ला द्वारा यह भी बताया गया कि, दमोह की जनता से अनुरोध करता हूं आपका दमोह साफ और स्वच्छ और दमोह को रैंकिंग में अच्छा स्थान दिलाने का प्रयास कर रहा हूं मीडिया जन और दमोह वासियों से अनुरोध है कि इसमें आप लोग हमारी नगरपालिका का सहयोग करें

उमा मिस्त्री को जाने वाले मार्ग के नाले की तस्वीरें आप देख सकते हैं! यह नाला दमोह के 20   वार्ड से होकर गुजरता है

अच्छे कार्य की सराहना तो बनती है लेकिन गलत पर आंख मूंदकर भी नहीं बैठा जाता
दमोह के बड़े बड़े नालों पर दबंगों के अतिक्रमण पर नगर पालिका द्वारा आंख बंद कर लेने के कई बार समाचार सामने आने के बावजूद भी क्या वजह है कि नगर पालिका इन दबंगों से कब्जा नहीं हटवा पा रही हैं। बल्कि छुटपुट नालियों पर बनी दुकानदारों की पट्टियां तोड़ने में लगी हुई है प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की नजर में आने के लिए क्या यह कार्यवाही तो नहीं की जा रही नगर पालिका सीएमओ की मानें तो गलत तो सभी गलत है

कैलाश भंडार के पीछे के नाले का अतिक्रमण आप देख सकते हैं!

चाहे छोटा हो या बड़ा तो सवाल यह उठता है कि बड़ों पर कार्यवाही कब तक होगी हमारा तो यह मानना है कि बड़ों पर अगर नगर पालिका का अमला गाज गिराता है तो छोटे तो वैसे ही दहशत में अपना अतिक्रमण हटा लेंगे फिर नगरपालिका को छोटे लोगों को हटाने के लिए इतना बल प्रयोग नहीं करना पड़ेगा और उन्हें भी संतुष्टि रहेगी कि जब बड़े-बड़े भूमाफिया नहीं बचे तो हमारी छोटे अतिक्रमण को हटा लेना ही ठीक रहेगा|

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now