नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बांदकपुर धाम के गंभीर विषय को श्री बागेश्वर सरकार के सामने राम गौतम ने रखा। इससे पूर्व भी कलेक्टर एसपी और जनप्रतिनिधियों को भी सभी समस्याओं से करा चुके हैं अवगत – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

बांदकपुर धाम के गंभीर विषय को श्री बागेश्वर सरकार के सामने राम गौतम ने रखा। इससे पूर्व भी कलेक्टर एसपी और जनप्रतिनिधियों को भी सभी समस्याओं से करा चुके हैं अवगत

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बांदकपुर धाम के गंभीर विषय को श्री बागेश्वर सरकार के सामने राम गौतम ने रखा।
दमोह मैं हिंदुओं के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बांदकपुर धाम के अनेक गंभीर विषयों को पूज्य श्री बागेश्वर धाम सरकार के सामने हटा में चल रही कथा के दौरान राम गौतम ने भेंट करके रखा ।उन्होंने बताया कि पूज्य महाराज श्री से अनेक विषय पर निवेदन किया जिसमें बांदकपुर हिंदू तीर्थ स्थल होने के नाते वहां की संपत्ति जमीन दुकान आदि में केवल हिंदुओं को ही अधिकार लाभ मिले साथ ही बांदकपुर मंदिर के प्रमुख द्वार के सामने मंदिर की ही

जमीन पर हुए अवैध निर्माण जिसमें दो तीन मंजिला बिल्डिंग मंदिर गेट के सामने बनी हुई है जिससे वर्षो से मन्दिर का मेन गेट ठीक से दिखता नही है।भीड़ मेला के समय भी शृद्धालुओं को बहुत परेशानी होती है। साथ ही कुछ समय पहले नाग पंचमी के दिन बांदकपुर के सुनील डबुलया पूर्व सरपंच द्वारा भोलेनाथ के मंदिर के अंदर जाकर वहां रखे नारियल प्रसाद फूल बेलपत्र को फेंकना एवं मंदिर कर्मचारी, उपस्थित लोगों एवं पुजारियों को

अपशब्द कहना यह विषय भी रखा गया ।इन्हीं विषयों पर कुछ दिन पहले जिले भर के हिंदू समाज ने जिला कलेक्टर ,एसपी एवं दमोह सांसद को ज्ञापन भी दिया था। इस पूरे गंभीर विषय पर बांदकपुर मंदिर कमेटी ट्रस्ट पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं जिन पर वह चुप्पी साधे हुए हैं। पूज्य महाराज श्री ने इन सभी विषयों पर बांदकपुर के राम गौतम को खुलकर समर्थन,सहयोग और आशीर्वाद दिया।

जिसके बाद हटा में चल रही कथा के आखिरी दिन व्यास पीठ से कुण्डपुर में माता रुक्मिणी जी को वापिस स्थापित करने और बांदकपुर के मन्दिर के अंदर जूते पहनकर जाने और वहाँ मन्दिर कर्मचारियों, लोगों ,पुजारियों को अपशब्द की बात खुलकर रखी जिसपर हिंदुओ को जागने और एक जुट होने को भी कहा गया।पूज्य महाराज श्री बागेश्वर सरकार जी के खुले समर्थन के बाद पूरे हिन्दू समाज और सोशल मीडिया पर इन विषय पर खूब चर्चा हो रही है

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now