नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भू माफियाओं पर कार्यवाही करनी पड़ी तहसीलदार बबीता राठौर को महंगी। तहसीलदार बबीता राठौर के स्थानांतरण की खबर से तहसील के सभी कर्मचारी हुए एकजुट कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

भू माफियाओं पर कार्यवाही करनी पड़ी तहसीलदार बबीता राठौर को महंगी। तहसीलदार बबीता राठौर के स्थानांतरण की खबर से तहसील के सभी कर्मचारी हुए एकजुट कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भू माफियाओं पर कार्यवाही करनी पड़ी तहसीलदार बबीता राठौर को महंगी। तहसीलदार बबीता राठौर के स्थानांतरण की खबर से तहसील के सभी कर्मचारी हुए एकजुट कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन।

महात्मा ज्योतिबा फुले की जन्म जयंती पर शिवराज सिंह चौहान ने कल दमोह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई लोगों को यशस्वी पत्र दिए और सम्मान निधि भी दी तो लगा कि वास्तव में सरकार बहुत अच्छी है लेकिन आज ही एक ऐसी खबर सामने आई जो उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशासनिक अधिकारी का तबादला हुआ है जिसके विरोध में तहसील विभाग के सभी कर्मचारी एकजुट होकर कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे और उन्होंने बताया।


तहसीलदार दमोह डॉ . बबीता राठौर के विरुद्ध संधारित कार्यवाही रोके जाने के संबंध में | महोदय जी , विनम्र निवेदन है कि हम सभी दमोह जिले की तहसील दमोह तथा दमयंती नगर में पदस्थ कर्मचारी है जो विगत 3 वर्षो से तहसीलदार डॉ . बबीता राठौर के निर्देशन में कार्यरत है । यह कि हाल ही मैं तहसीलदार महोदय द्वारा की गई कार्यवाही के कारण उनके स्थानांतरण किए जाने की जानकारी हम सभी को दैनिक समाचार पत्र के माध्यम से मिली है ।

जिससे सभी कर्मचारी आश्चर्यचकित और दुखी है । आदरणीय डॉ . बबीता राठौर जी की कार्यशैली और अनुशासनप्रियता विगत वर्षों से हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत रही है । उनके पारदर्शी निर्णयों और सत्यनिष्ठ व्यक्तित्व के प्रभाव के कारण हम सभी को कार्यालय एवं फील्ड पर कार्य करने में भी सुविधा होती है । किंतु हाल के दिनों में जिस प्रकार की खबरों के कारण तहसीलदार महोदय के स्थानांतरण की जानकारी मिल रही है , वह हम सभी का मनोबल गिराने वाली है , और निश्चित ही इससे नियमप्रिय और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी की छवि को ठेस पहुंचेगी । अतः श्रीमान जी से विनम्र निवेदन है कि तहसीलदार डॉ . बबीता राठौर की पद स्थापना यथावत रखने की कृपा करे । जिसके लिए तहसील दमोह तथा दमयंती नगर के सभी कर्मचारी आपके आभारी रहेंगे ।

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा एक और उत्कृष्ट कार्यो के लिए जहां सम्मान निधि के साथ एसएसपी पत्र बांटे जा रहे हैं तो वहीं सरकारी कर्मचारियों पर अच्छे कार्य करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला भी कर रही है जी हां मैं आपको बता दूं कि कुछ दिन पहले भू माफियाओं की जमीन को लेकर बबीता राठौर द्वारा कार्यवाही की गई वह जमीन मध्य प्रदेश शासन के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की यशस्वी योजना के अंतर्गत चिन्हित की थी जिस पर भू माफियाओं का कब्जा है और वह भूमाफिया भी राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है इसी से यह संदेह हो रहा है कि राजनीतिक रसूख के चलते कहीं बबीता राठौर जी का ट्रांसफर तो नहीं कराया गया। राजनीतिक हलकों में यह कयास उस दिन से ही लगने लगे थे जिस दिन भू माफियाओं की जमीन को बबीता राठौर द्वारा स्कूल के लिए वह जगह चिन्हित कर दी गई थी की अब मैडम का ट्रांसफर तो होगा ही।

उत्कृष्ट कार्यों को लेकर जहां प्रशासन अच्छे अधिकारियों का ट्रांसफर कर रहा है तो उनके बचाव में भी उनके सहकर्मियों के साथ-साथ समाजसेवी भी सामने आ रहे हैं जिसमें मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ ने भी घोषणा की है कि अगर मैडम का ट्रांसफर होता है तो मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ इन भू माफियाओं के खिलाफ आंदोलन करेगा और गरीब बच्चों के लिए बन रहे अच्छे स्कूल के बीच में आ रहे भू माफियाओं पर कार्यवाही होनी चाहिए ना कि अच्छे अधिकारियों पर।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now