नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला पंचायत सदस्य पर fir कर मानहानि का दावा दर्ज किया जाए। युवा पत्रकार कल्याण संघ और हिंदू युवा वाहिनी ने सौंपा ज्ञापन। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

जिला पंचायत सदस्य पर fir कर मानहानि का दावा दर्ज किया जाए। युवा पत्रकार कल्याण संघ और हिंदू युवा वाहिनी ने सौंपा ज्ञापन। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जिला पंचायत सदस्य पर fir कर मानहानि का दावा दर्ज किया जाए। युवा पत्रकार कल्याण संघ और हिंदू युवा वाहिनी ने सौंपा ज्ञापन।

दमोह इन दिनों देश के अनेक हिस्सों में कुछ शरारती और सामाजिक सौहार्द, गंगा जमुना तहजीव के दुश्मन तत्वों द्वारा अनावश्यक और गलत धार्मिक, सामाजिक वयानवाजी कर देश की धार्मिक और सामाजिक सौहार्द को विगाडने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है जिसपर यदि समय रहते रोकथाम नहीं की गयी और नजरअंदाज किया गया तो इसकी परिणति असामाजिक और जंगलराज संघर्ष की ओर देश को ले जायेगी।


इसी तरह का एक कुत्सित प्रयास आपके क्षेत्राधिकार दमोह जिले में नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य और पूर्व में कई अपराधों के आरोपी दृगपाल सिंह लोधी विगत दिवस सागर जिले के बंडा ग्राम में एक बेटी के बलात्कार के दौरान विरोध प्रदर्शन करने के दौरान किया गया जिससे समाज के विभिन्न धर्मों और वर्गों में विद्वेष और नाराजगी फैली है जो सामाजिक सौहार्द को विगाड रहा है।

ज्ञात हो कि बलात्कारी मानसिकता का कोई धर्म, जाति या समाज नही होता, बलात्कारी किसी भी समाज का हो एक बलात्कारी ही होता है, और ऐसे अपराधी को संविधान के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा मिलनी ही चाहिए पर उक्त घटनाक्रम का लाभ उठाकर कुछ आपराधिक प्रवत्ति के जातिवादी लोग समाज में जातीय संघर्ष पैदा करने के उद्देश्य से षड्यंत्र रच रहे हैं। पूर्व में भी उक्त घटना को लेकर समाज विशेष और धार्मिक कथावाचकों पर अन्य जिले में प्रीतम सिंह लोधी जोकि एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है ने अपनी राजनीति चमकाने के चक्कर में पूरे ब्राह्मण समाज और व्यास पीठ पर बैठे

संतो पर बहुत ही आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद उनकी स्वयं की पार्टी द्वारा उनपर कार्यवाही भी की गयी और लाखों हिंदुओं के आराध्य श्री गुरुदेव धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा उक्त जातिवादी प्रीतम सिंह लोधी को जातिवाद ना फैलाने की हिदायत दी, तत्पश्चात अव दिनांक 29 अगस्त 2022 को एक विरोध प्रदर्शन के दौरान अपनी राजनीति को चमकाने के लिए दमोह जिले के दृगपाल सिंह लोधी द्वारा संत समाज के साथ-साथ पत्रकारों को भी बलात्कारी बताया गया जिससे धार्मिक संत समाज के साथ पत्रकारों की छवि और प्रतिष्ठा दोनों ही धूमिल हुए हैं जबकि इस बलात्कार के मामले को कई पेपर और सभी लोकल मीडिया ने उठाया उसके बाद भी मीडिया को इस हद तक अपशब्दों का प्रयोग किए जाने से मीडिया जन आप से अपील करते हैं कि भारतीय दंड संहिता की धारा 499 के अंतर्गत हम पत्रकारों की एफ आई आर दर्ज की जाए। अगर दमोह एसपी द्वारा इस मामले में संज्ञान लेकर एफ आई आर दर्ज नहीं कराई गई तो युवा पत्रकार कल्याण संघ न्यायालय जाने के लिए विवश होगा।

ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ पत्रकार सुनील गौतम, निताई ग्रुप के अध्यक्ष अमोल पटेल, युवा पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष उमर खय्याम, जिला अध्यक्ष संदीप पाठक, नगर अध्यक्ष तनुज पाराशर दादा भाई, पत्रकार नितिन चौवे, नरेंद्र , अभिनव गौतम ,धीरज जानसन, नीरज, मनीष साहू, अनुराग बजाज , बिट्टू दुबे ,राजा ठाकुर, अभिषेक जैन, लवी दुवे सहित अनेक पत्रकार गण की मौजूदगी रही।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now