नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह ट्रैफिक और तरुण जैन की वजह से एक युवक की गई जान। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
« May    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह ट्रैफिक और तरुण जैन की वजह से एक युवक की गई जान।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह के यातायात प्रभारी सूबेदार इन दिनों गरीब ऑटो चालक और मोटरसाइकिलो की चालानी कार्यवाही में लगे हुए हैं क्योंकि इन गरीब ऑटो चालकों से मोटा मुनाफा होता है यही वजह है कि इन दिनों ट्राफिक सूबेदार दमोह की यातायात व्यवस्था पर ध्यान ना देते हुए ऑटो और मोटरसाइकिल वालों को पकड़ने में लगे हैं और अपना कर्तव्य भूल चुके हैं यही वजह है कि हैवी वाहन शहर के अंदर रात 10:00 बजे के बाद आने चाहिए जो दिनदहाड़े दोपहर में शहर के अंदर आकर खडे कर दिए जाते है जो आज एक्सीडेंट की बड़ी वजह बनी।

दुकानदार तरुण जैन कामधेनु सरिया बेचने वाले दुकानदार की भी लापरवाही साफ देखी जा सकती है कम से कम दुकान से 20 फुट का अतिक्रमण किए हुए हैं उसके बाद 10 से 12 फुट का ट्रक खड़ा कर लिया गया दुकान के सामने बीच सड़क पर जिससे मोटरसाइकिल सवार की मौत हुई तरुण जैन का अतिक्रमण हटाना चाहिए और साथ ही तरुण जैन पर भी ऐसी कड़ी कार्यवाही हो ताकि ऐसे दुकानदारों को सबक मिले जो बीच सड़क पर खड़े होकर अपना माल उतरवाते हैं और जिससे लोगों की जान जोखिम में आ जाती है।

दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर गुरु नानक स्कूल के सामने एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है यहां पर एक आयरन स्टोर में लोहे की सरिया लेकर पहुंचे ट्रक एक बाइक सवार युवक और एक स्कूटी सवार युवती एक साथ टकराकर धराशाई हो गए। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई वही घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह से पलक झपकते हुए यह हादसा हुआ और कुछ पल के अंतर से पहले बाइक सवार युवक ट्रक के पिछले हिस्से से टकराकर नीचे घुसा और फिर पीछे से स्कूटी सवार युवती ट्रक से टकरा गई। गनीमत रही कि युवती ट्रक से टकराने की बजाए युवक से टकराती हुई जमीन पर गिरी जिससे उसकी जान बच गई। मृतक युवक का नाम संतोष गुप्ता बताया गया है जो कलेक्ट्रेट के सामने चाय की गुमटी चलाता था वही घायल युवती का नाम महक रिछारिया बताया गया है।


गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे हुए एक्सीडेंट के संदर्भ में बताया जा रहा है कि तरुण जैन की लोहा सरिया की दुकान कामधेनु आयरन के बाहर जबलपुर से सरिया से लोडेड ट्रक एमपी 20 एचबी 4791 आया था। सड़क तक फैली दुकान के फुटपाथ और वहां पड़े रेत के ढेर के बाहर सड़क पर खड़ा हुआ था। जिस में से सरिया उतारने के काम में मजदूर जुटे हुए थे। इसी दौरान पलक झपकते हुए हादसे को देखकर तत्काल लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई वही ट्रक के पिछले पहियों के नीचे जैक लगाकर नीचे बाइक सहित फंस गए युवक को निकालने के प्रयास शुरू किए गए। इस बीच सूचना मिलने पर जबलपुर नाका चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में गंभीर हालत में संतोष गुप्ता नामक युवक को ऑटो से जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहा उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटनास्थल के हालात और एक्सीडेंट में युवक के ट्रक के नीचे घुस जाने से सर में गंभीर चोट आने की स्थिति को देखकर कहा जा सकता है कि यदि बाइक सवार हेलमेट पहने होता तो शायद उसकी जान बच जाती।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now