नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह में शराब दुकानों पर नियमों की उड़ रही धज्जियां, बिना बिल और ओवररेट पर बेची जा रही शराब। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
« Feb    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह में शराब दुकानों पर नियमों की उड़ रही धज्जियां, बिना बिल और ओवररेट पर बेची जा रही शराब। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह में शराब दुकानों पर नियमों की उड़ रही धज्जियां, बिना बिल और ओवररेट पर बेची जा रही शराब। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

दमोह (मध्यप्रदेश)।
प्रदेश में वर्ष 2021-22 की आबकारी नीति के अंतर्गत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा एक अहम नियम लागू किया गया था, जिसके अनुसार सभी देशी और अंग्रेजी शराब दुकानों पर शराब खरीदने वालों को बिल देना अनिवार्य किया गया है। इसका उद्देश्य यह था कि यदि शराब के सेवन से कोई जनहानि होती है, तो उपभोक्ता ब्लेम और क्लेम कर सके। लेकिन दमोह जिले में इस नियम की खुलेआम अवहेलना हो रही है।

सूत्रों के अनुसार, दमोह जिले की लगभग सभी सरकारी लाइसेंसी शराब दुकानों पर शराब बिना बिल के बेची जा रही है। खासतौर पर हटा और जबेरा क्षेत्र में उपभोक्ताओं से शराब की बोतलें एमआरपी से अधिक कीमतों पर बेची जा रही हैं, जो कि सीधी तौर पर गैरकानूनी है। उपभोक्ताओं द्वारा जब बिल मांगा जाता है, तो जवाब में “बिल घर पहुंचा देंगे” जैसी बातें कही जा रही हैं, जो इस गंभीर अनियमितता को दर्शाता है।

राज्य सरकार द्वारा हर शराब की बोतल और पाव पर एमएसपी और एमआरपी स्पष्ट रूप से अंकित की जाती है, ताकि उपभोक्ता अधिक भुगतान से बच सकें। बावजूद इसके, 340 रुपये एमआरपी वाले पाव को 360 रुपये में बेचा जा रहा है। जब ग्राहक इस पर आपत्ति जताते हैं, तो ठेकेदार के कर्मचारी उन्हें डराने-धमकाने लगते हैं।

प्रशासन को इस ओर अविलंब ध्यान देना चाहिए, क्योंकि यह न केवल शासन की नीति का उल्लंघन है, बल्कि आम उपभोक्ताओं के अधिकारों का हनन भी है। यदि इस मनमानी पर जल्द अंकुश नहीं लगाया गया, तो किसी दिन ग्राहक और ठेकेदार कर्मचारियों के बीच कोई गंभीर घटना भी घट सकती है। हटा और जबेरा से ऐसी कई घटनाओं के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें ग्राहकों और शराब कर्मचारियों के बीच बहस साफ देखी जा सकती है।प्रशासन यदि समय रहते कदम नहीं उठाता है, तो इसका सीधा दायित्व शासन पर होगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now