नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलेक्टर ने किया देर रात रैन बसेरों का औचक निरीक्षण कर्मचारी द्वारा यात्री को भगाने पर कार्रवाई, सेवाएँ समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
« Apr    
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

कलेक्टर ने किया देर रात रैन बसेरों का औचक निरीक्षण कर्मचारी द्वारा यात्री को भगाने पर कार्रवाई, सेवाएँ समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कलेक्टर ने किया देर रात रैन बसेरों का औचक निरीक्षण
कर्मचारी द्वारा यात्री को भगाने पर कार्रवाई, सेवाएँ समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू
दमोह। बढ़ती ठंड के बीच यात्रियों को आश्रय देने के लिए संचालित रैन बसेरों की वास्तविक स्थिति जानने कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने रविवार देर रात औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल परिसर में नगर पालिका द्वारा संचालित रैन बसेरा तथा बस स्टैंड के नवनिर्मित रैन बसेरे में एक भी यात्री मौजूद नहीं मिला।


इसी बीच एक परेशान यात्री कलेक्टर के पास पहुँचा। उसने बताया कि वह रैन बसेरे में रुका हुआ था, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी ने उसे यह कहकर भगा दिया कि वह घर जा रहा है और रैन बसेरा सुबह 11 बजे खुलेगा। यात्री की बात सुनकर कलेक्टर क्षुब्ध हुए और तत्काल सख्त रुख अपनाते हुए मौके पर मौजूद सीएमओ राजेंद्र सिंह ठाकुर को दोषी कर्मचारी के निलंबन (सेवा समाप्ति) की कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा—
“रात में एक भी व्यक्ति यदि परेशान है, तो उसके लिए जिम्मेदार कलेक्टर है। साथ ही नगरपालिका सीएमओ और पूरा जिला प्रशासन भी जिम्मेदार है।


कलेक्टर ने निर्देशित किया कि दोनों रैन बसेरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, दीवारों पर दमोह हेल्पलाइन नंबर स्पष्ट रूप से लिखा जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि रैन बसेरा 24 घंटे खुला रहे तथा कर्मचारी लगातार मौजूद रहें।


इस दौरान सीएमओ डॉ. प्रहलाद पटेल भी मौजूद रहे, जिन्हें व्यवस्थाएँ सुधारने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
दोषी कर्मचारी को जारी हुआ नोटिस
नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी कर्मचारी राघवेंद्र सिंह राजपूत दैनिक वेतन भोगी है। इसलिए उसका निलंबन संभव नहीं है, लेकिन सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रथम चरण में उसे नोटिस जारी कर दिया गया है।
दूसरे कर्मचारी अजय सिंह परिहार की बीएलओ ड्यूटी लगी होने के कारण कलेक्टर ने उसे वहीं संलग्न रखा और रैन बसेरा के लिए दूसरे कर्मचारी की नई ड्यूटी तय की गई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now