दमोह में रामनवमी पर भव्य “राम प्रकट उत्सव” श्रद्धा, उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर दादा भाई
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

दमोह में रामनवमी पर भव्य “राम प्रकट उत्सव” श्रद्धा, उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर दादा भाई
दमोह (मध्य प्रदेश)। देशभर के साथ दमोह जिले में भी रामनवमी का पर्व अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। जिले के विभिन्न मंदिरों में भगवान श्रीराम के “प्रकट उत्सव” का भव्य आयोजन किया गया, जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े और पूरे शहर में जय श्रीराम के जयघोष गूंज उठे।

घंटाघर क्षेत्र स्थित बूंदाबहू मंदिर और हनुमान गढ़ी में विशेष आयोजन हुए। जैसे ही दिन के 12 बजे भगवान श्रीराम के जन्म का शुभ क्षण आया, मंदिर परिसर ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन की धुन से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर नाचते-गाते नजर आए और पूरे वातावरण में धार्मिक उल्लास देखने को मिला।

इसी क्रम में असाटी वार्ड क्रमांक 1 स्थित राधा-रमन मंदिर में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर भगवान के प्रकट उत्सव में भाग लिया और डीजे की धुन पर भक्ति रस में झूमते नजर आए।


शहर के प्राचीन राम मंदिर, जो महाराष्ट्र समाज द्वारा संचालित है और शिवाजी पार्क (बहराम टॉकीज के समीप) स्थित है, वहां भी विशेष आयोजन हुआ। इस अवसर पर महाराष्ट्र समाज के गणमान्य नागरिकों के साथ अध्यक्ष आलोक सोनवलकर, संदीप सोनवलकर, मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तनुज पाराशर, प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र जैन एवं जिला अध्यक्ष पंकज सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


यहां राम प्रकट उत्सव को डीजे, भजन-कीर्तन और आतिशबाजी के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
रामनवमी के इस पावन अवसर पर दमोह जिले में भक्ति और उल्लास का माहौल चरम पर रहा, जहां हर ओर “जय श्रीराम” के जयघोष गूंजते रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space



