स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल का कार्यकाल पूर्ण, 22वां साप्ताहिक अभियान संपन्न
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल का कार्यकाल पूर्ण, 22वां साप्ताहिक अभियान संपन्न
दमोह।
शहर में स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो गया। उनकी नियुक्ति 4 अप्रैल 2025 को कलेक्टर सुधीर कोचर द्वारा की गई थी। इस दौरान हरीश पटेल ने “टीम उम्मीद” के माध्यम से लगातार 22 साप्ताहिक स्वच्छता अभियान चलाकर जागरूकता बढ़ाई।

उन्होंने शहर के चौराहों के सौंदर्यीकरण, पोस्टर मुक्त अभियान, गड्ढों की मरम्मत, स्वच्छता गीत निर्माण और विभिन्न जनजागरूकता रैलियों के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। स्वास्थ्य विभाग के साथ डेंगू रोकथाम और पुलिस प्रशासन के साथ सड़क सुरक्षा अभियानों में भी सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यकाल पूर्ण होने पर बेलाताल अटल पार्क में 22वां स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर हरीश पटेल ने प्रशासन और शहरवासियों का आभार जताते हुए स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में टीम उम्मीद के सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने उनके कार्यों की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space



